भारतीय टेस्ट टीम के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले लय में आ गए हैं और ये टीम इंडिया के लिए काफी सुखद खबर है। श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल पहली पारी में डक पर आउट हो गए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमाल की वापसी की और टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलकर रिटायर आउट हुए।

यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक

पहली पारी में असफल रहने के बाद यशस्वी ने कमाल की वापसी दूसरी पारी में की और उन्होंने काफी आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरी पारी में 43 गेंदों पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं इस पारी में उन्होंने 46 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और रिटायर हर्ट हुए। अपनी पारी के दौरान यशस्वी ने 2 छक्के और 9 चौके भी लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 132.61 का रहा। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 गेंदों पर 100 रन की साझेदारी की।

दूसरी पारी में भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल आए थे। केएल राहुल ने पहली पारी में ओपन किया था, लेकिन दूसरी पारी में वो ओपन करने के लिए नहीं आए। कप्तान गिल अंगूली में चोट के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए और वो अपने अर्धशतक से चूक गए। गिल ने दूसरी पारी में 54 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली। गिल को फिलहाल अंगूली में थोड़ी तकलीफ है, लेकिन पहला टेस्ट मैच 15 से शुरू होना है ऐसे में उनके पास ठीक होने का वक्त है।

रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सचिन से आगे सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू नंबर 1; टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-8 भारतीय

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट प्रारूप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छ्क्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू पहले नंबर पर हैं जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग उनसे पीछे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)