भारत के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस टेस्ट मैच में श्रीलंका इलेवन की टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 8 विकेट पर 363 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मैच के पहले दिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए तो वहीं कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मानव सुथार ने 2-2 सफलता हासिल की। भारतीय टेस्ट टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से पहले दिन मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह कप्तानी की जिम्मेदारी केएल राहुल ने संभाली।

जडेजा, कुलदीप, मानव को मिली 2-2 सफलता

इस मैच में श्रीलंका इलेवन में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। खेल के पहले दिन पहली पारी में भारत के लिए कुलदीप यादव ने 18 ओवर में 76 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर 2 सफलता हासिल की। मानव सुतार ने 13 ओवर में 33 रन दिए और श्रीलंका के 2 बल्लेबाजों को आउट किया। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को पहले दिन 12 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने एक सफलता हासिल करते हुए 49 रन दिए।

कमाल की बात ये रही कि टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई कर रहे मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर में 44 रन दिए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 8 ओवर में 32 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। पहले दिन सारांश जैन भी खाली हाथ रहे और 11 ओवर में 54 रन लुटाए। मैच के पहले दिन स्पिनरों का बोलबाला साफ तौर पर देखा गया और भारतीय स्पिनर्स ने 8 में से 6 विकेट लिए जबकि तेज गेंदबाज को एक सफलता मिली।

श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

खेल के पहले दिन पहली पारी में श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें ओपनर निशान मदुष्का ने 66 रन जबकि दूसरे ओपनर रविंदु रसनथा ने 71 रन की पारी खेली। पहले विकेट के लिए इन दोनों के बीच 110 रन की मजबूत साझेदारी भी हुई। इसके अलावा कप्तान सोनल दिनुशा ने भी टीम के लिए 52 रन का योगदान दिया। इसके अलावा पसिंदु सूरियाबंदारा ने 35 रन, पवन रत्नायके ने 39 रन तो वहीं रमेश मेंडिस ने 32 रन की पारी खेली। खेल के पहले दिन तीसरे सत्र में भारतीय गेंदबाजी ज्यादा प्रभावशाली रही और तीसरे सत्र में श्रीलंका इलेवन के 30.1 ओवर में 4 विकेट गिरे और उसके बल्लेबाजों ने 117 रन बनाए। 

श्रीलंका XI स्कोरकार्ड (पहली पारी)

बल्लेबाजीरनगेंद4s6sSR
निशान फर्नांडो रन आउट (मानव सुतार/केएल राहुल)6665111101.53
रविंदु रसंता कैच स्थानापन्न विप्रज निगम) बोल्ड मानव सुतार711436149.65
पासिंदु सूरियाबंडारा बोल्ड रविंद्र जडेजा35636055.55
पवन रत्नायके कैच देवदत्त पडिक्कल बोल्ड गुरनूर बरार39473282.97
अहान विक्रमसिंघे कैच गुरनूर बरार बोल्ड कुलदीप यादव31434072.09
सोनल दिनुशा एलबीडब्ल्यू मानव सुतार52725172.22
अंजला बंडारा एलबीडब्ल्यू कुलदीप यादव13352037.14
रमेश मेंडिस सी पडिक्कल बी जडेजा32492165.3
केसारा नुवांता नाबाद9202045
दिलुम सुदीरा नाबाद150020
अतिरिक्त (बाई 6, लेग बाई 5, नोबॉल 2, वाइड 1)14
कुल स्कोर 90 ओवर (RR: 4.03)363/8

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)