टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का असली इम्तिहान अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहा है। ग्रुप 1 का पहला सुपर 8 मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की प्लेइंग 11 के प्रेडिक्शन की बात करें तो भारतीय टीम में एक बदलाव साफ नजर आ रहा है।
वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान सूर्या क्या तीन स्पिनर्स के साथ जाने का विकल्प चुनते हैं या नहीं। यह मुकाबला काली मिट्टी की पिच पर हो सकता है, इस लिहाज से यह प्रयोग संभव लग रहा है। क्योंकि कुलदीप यादव या वाशिंगटन सुंदर को अफ्रीकी बल्लेबाजों को स्पिन के सामने फंसाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन अर्शदीप सिंह के भी क्विंटन डी कॉक के खिलाफ रिकॉर्ड को भूला नहीं जा सकता।
साउथ अफ्रीका की बात करें तो सुपर 8 में पहुंचने के बाद यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मौका दिया था। अब यानी केशव महाराज, डेविड मिलर, मार्को यान्सेन और लुंगी एनगिडी की वापसी तय है। जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज प्रमुख स्पिनर के तौर पर नजर आएंगे और भारत को सावधान रहना होगा।
सुपर 8 मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, ऐडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
भारत और साउथ अफ्रीका के स्क्वाड
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
साउथ अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रियान रिकल्टन, ऐडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को यान्सेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे।
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप; संडे को भारत के सामने साउथ अफ्रीका तो इंग्लैंड को मिलेगी श्रीलंका से चुनौती, जानिए मैच की टाइमिंग
यह भी पढ़ें- सुपर 8 का मजा किरकिरा कर रही बारिश, दूसरे मैच पर भी धुलने का खतरा; जानें कैसा है पल्लीकेले का मौसम
