टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले वार्म अप मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतारी। संजू सैमसन की ओपनिंग पोजीशन से छुट्टी की गई और इशान किशन को अभिषेक शर्मा का नया जोड़ीदार बनाया गया। इशान ने इस जिम्मेदारी का फायदा उठाया और 20 गेंद पर 53 रन की तूफानी पारी खेली। इसके बाद कप्तान सूर्या ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया।
इशान किशन ने अपनी 20 गेंद की तूफानी पारी से अफ्रीकी गेंदबाजी की नाक में दम कर दिया। उन्होंने इस दौरान दो चौके और सात छक्के लगाए। फैंस के मन में यह सवाल भी जरूर आया होगा कि आखिर इतना अच्छा और लय में खेल रहे इशान को कप्तान ने क्यों रिटायर्ड आउट करने का फैसला लिया? इसका कारण भी आपको बताते हैं:-
क्यों कप्तान ने इशान को किया रिटायर्ड आउट?
इशान किशन 20 गेंद पर 53 रन बना चुके थे। यह वार्म अप मैच है और इसका कोई रिकॉर्ड नहीं जुड़ेगा। इस कारण बतौर ओपनर इशान ने खुद को साबित किया और 20 गेंद पर पचास रन पूरे किए। इसी कारण उन्हें रिटायर करके तिलक वर्मा को उतारा गया। तिलक लंबे समय के बाद लौटे हैं और इंजरी के बाद भारत के लिए यह उनका पहला मैच है।
कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर चाहते होंगे कि तिलक को ऐसी परिस्थिति के लिए तैयार किया जाए जब उन्हें छठे, सातवें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ सकता है। इसी कारण पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में उन्हें उतारा गया और इशान को 50 रन पूरे करने के बाद रिटायर्ड आउट किया गया। इसके बाद अभिषेक शर्मा को भी 24 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट किया गया।
इशान ने लगाई अफ्रीकी गेंदबाजों की क्लास
इशान किशन नए अपनी इस पारी में साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर्स की क्लास लगा दी। उन्होंने लुंगी एनगिडी पर दो छक्के लगाए और फिर एनरिक नॉर्खिया के ओवर में तीन छक्के जड़ दिए। वहीं कगिसो रबाडा और क्वेना मफाका को भी उन्होंने नहीं बख्शा और एक-एक छक्का लगाया। इशान ने बेहतरीन पारी खेली और पहले ओवर से ही पिटाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन की छुट्टी; वार्म अप मैच में कप्तान सूर्या ने किया साफ, इशान-अभिषेक होंगे नए ओपनर
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, हेलीकॉप्टर शॉट से लूटी महफिल; बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
