टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। उससे पूर्व 4 फरवरी को पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ने वाली दो टीमें भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव नई ओपनिंग जोड़ी के रूप में इशान किशन और अभिषेक शर्मा को मैदान पर उतार सकते हैं। टूर्नामेंट के पहले मैच से पूर्व इस नई जोड़ी को आजमाने का यह सही मौका होगा।

ऐसा इसलिए संभावित है क्योंकि इशान किशन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं संजू सैमसन लगातार आउट ऑफ फॉर्म हैं। वहीं तिलक वर्मा की वापसी हो चुकी है और वह निश्चित ही नंबर 3 पर खेलते नजर आएंगे। ऐसे में प्लेइंग 11 का कॉम्बिनेशन टूर्नामेंट में बदल सकता है। कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर नजर आएंगे। वहीं स्पिन की बागडोर उपकप्तान अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के हाथों में होगी।

संजू सैमसन की टीम से छुट्टी?

संजू सैमसन को पिछले वर्ल्ड कप की तरह शायद इस संस्करण में भी बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। अब उन्हें स्क्वाड में चुना गया है और वह तब ही टीम में आ पाएंगे जब इशान फ्लाप होते हैं या कोई चोटिल होता है। वरना अब प्लेइंग 11 में उनकी जगह बनना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

न्यूजीलैंड सीरीज की 5 पारियों में सैमसन ने सिर्फ 46 रन बनाए थे। वहीं इशान किशन ने 215 रन बनाए थे और वह ओपनिंग के प्रबल दावेदार लग रहे हैं। इशान किशन एक विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज भी हैं। ऐसे में वह संजू सैमसन की जगह बखूबी निभा सकते हैं। इसमें बस एक पेंच फंसने के जो आसार हैं वह यह है कि इशान और अभिषेक दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है।

भारत-साउथ अफ्रीका वार्म अप मैच से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वार्म अप मैच 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। इस मैच की शुरुआत 7.30 बजे से होगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।

यह भी पढ़ें: शिखर धवन के नाबाद 99 रन, अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया; देखें अंतिम 4 का पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: तिलक वर्मा की वार्म अप मैच में धुआंधार वापसी, भारत के लिए खुशखबरी; संजू सैमसन की बढ़ सकती हैं मुश्किलें