टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (15 फरवरी) को भारतीय टीम दूसरी बार बगैर रोहित शर्मा या विराट कोहली के पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी। यह पहला मौका होगा जब दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा हुआ था कि दोनों प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। हालांकि, रोहित शर्मा टीम का हिस्सा थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत-पाकिस्तान का दो बार आमना-सामना हुआ था। ग्रुप स्टेज में भारत-पाकिस्तान मैच में रोहित शर्मा नहीं खेले थे। इस मैच का नतीजा यादगार तरीके से निकला था। भारत मैच टाई होने के बाद बॉल आउट से जीता था। इस मैच के बाद से 2024 तक टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हर मैच में भारत के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली में कम से कम एक खिलाड़ी खेला। भारत के 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया था।

कोहली-रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। उन्होंने 11 मैचों में 70.28 के औसत से 492 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 82 रन था। उन्होंने यह पारी 2022 में मेलबर्न में खेली थी। दूसरी ओर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 12 मैचों में 14.11 के औसत से 127 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 30 रन रहा है। हालांकि, उस नाबाद 30 रन की कीमत बहुत ज्यादा है। यह पारी 2007 में जोहान्सबर्ग में आई थी। इससे मेन इन ब्लू को 157 तक पहुंचने में मदद मिली थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर हैं रोहित शर्मा

38 साल के रोहित शर्मा को टूर्नामेंट से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। वह 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे, जब भारत ने अमेरिका के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंस शुरू किया था। वह और कोहली दोनों अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया के मुश्किल दौरे के बाद मई 2025 में टेस्ट से रिटायर हो गए थे, जहां टीम पांच टेस्ट की सीरीज 3-1 से हार गई थी।

यह भी पढ़ें: भारत ने 8 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा, अंकतालिका में भी टीम इंडिया हुई आगे