भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई वोल्टेज मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को खेला जाएगा। इस मैच में निगाहें दुनिया के नंबर-1 स्पिनर वरुण चक्रवर्ती होंगी। पहले भी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके हैं। तब उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था। संयोग वह एकमात्र मैच है जो भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ गंवाया है। 2020 और 2021 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अच्छा प्रदर्शन करके चर्चा में आए वरुण को 2021 टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिला था।

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने उनकी पिटाई की थी। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं ले पाए थे। वरुण ने टूर्नामेंट में तीन मैच खेले और एक भी विकेट नहीं ले पाए। वरुण को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में खराब प्रदर्शन के बाद भारत न लौटने की धमकी मिली थी। एयरपोर्ट पर उतरने पर बाइक सवार लोगों ने उनका पीछा किया था।

भारतीय टीम से 3 साल बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टीम से 3 साल बाहर रहे। 2024 में उनकी वापसी हुई और तब से उन्होंने पलटकर नहीं देखा है। उन्होंने 32 मैच में 61 विकेट लिए और दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज हैं। वरुण जब रविवार को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरेंगे तो उनके पास पुराना हिसाब चुकता करने का मौका होगा। वरुण का यह तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट है।

वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियन ट्रॉफी 2025 में किया शानदार प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती ने चैंपियन ट्रॉफी 2025 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत को 50 ओवर के इस टूर्नामेंट को जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। वरुण चक्रवर्ती ने वनडे में 4 मैच खेले हैं और 10 विकेट झटके हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं। नामीबिया के खिलाफ उन्होंने केवल 7 रन देकर 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में 1024 दिन से नहीं लगा शतक,देखें क्रिस गेल से ग्लेन फिलिप्स तक सैकड़ा जड़ने वालों की पूरी लिस्ट