टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच में 15 फरवरी को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। अब इस मैच के बाद भारत ने तो सुपर 8 में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान को अभी अंतिम 8 में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत है। पाकिस्तान अपना आखिरी ग्रुप मैच नामीबिया से खेलेगा और उस मैच में जीत के साथ पाकिस्तानी टीम अगले राउंड में जगह बना सकती है। अब सवाल है कि क्या दोबारा दोनों टीमों का आमना-सामना होगा?
दरअसल पाकिस्तान को सबसे पहले सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करना होगा। अगर पाकिस्तानी टीम सुपर 8 में पहुंची तो ही आगे ऐसा गणित बनेग कि भारत और पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मैच एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिलेगा। अब जानते हैं कि अगर सुपर 8 में पाकिस्तान पहुंचा तो ऐसे क्या समीकरण हो सकते हैं जिससे भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है।
कैसे दोबारा हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच?
आपको बता दें कि अगर पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंचा तो उसे ग्रुप 2 में एंट्री मिलेगी। प्री सीडिंग के अनुसार पाकिस्तान को ग्रुप 2 में Y3 माना गया है। अगर श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम सुपर 8 में गई तो निश्चित ही पाकिस्तान का सामना इन तीन टीमों से होगा। वहीं भारतीय टीम सुपर 8 में ग्रुप 1 में रहेगी। भारत की दो भिड़ंत पक्की हो चुकी हैं।
22 फरवरी को साउथ अफ्रीका और 1 मार्च को वेस्टइंडीज से भारत का सामना होगा। वहीं 26 फरवरी को टीम इंडिया जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया किसी एक टीम से भिड़ेगी जो सुपर 8 में जगह बनाएगी। अगर पाकिस्तान की टीम सुपर 8 राउंड के अंत में ग्रुप 2 में टॉप 2 में रहती है और ग्रुप 1 से भारत टॉप 2 में रहता है तो दोनों की सेमीफाइनल में भिड़ंत की संभावना बनेगी।
इसमें भी एक पेंच फंस सकता है। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने ग्रुप में पहले या दूसरे पर रहते हैं तो यह मैच शायद फाइनल में ही हो पाए, अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल जीतीं। वहीं अगर सुपर 8 के अंत में भारत ग्रुप 1 में टॉप पर रहा और पाकिस्तान ग्रुप 2 में दूसरे या फिर इसके विपरीत होता है तो ही भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में हो सकती है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 में भारत के मुकाबलों की तारीख पक्की, जानें किस दिन होगा वेस्टइंडीज से मैच
यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर को कौन देगा चुनौती, द रॉक के रिंग में उतरने पर सस्पेंस; WrestleMania 42 के चार संभावित मुकाबले
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: अफगान जीते, प्रोटियाज सुपर 8 में पहुंचे; अब भारत से होगा साउथ अफ्रीका का मुकाबला
