टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार (15 फरवरी) को भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने हार का ठीकरा स्पिनर्स पर फोड़ दिया। पाकिस्तान ने 18 ओवर स्पिनर्स से कराए। दो ओवर तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने किए। उन्होंने 31 रन दिए, लेकिन सलमान आगा ने स्पिनर्स पर हार का ठीकरा फोड़ दिया। शाहीन के पहले ओवर में 15 रन बने। इसके बाद वह पारी की आखिरी ओवर करने आए और 16 रन दिए। भारत का स्कोर 165 से 170 के पास पहुंचेगा, लेकिन 175 तक पहुंच गया।

पाकिस्तानी स्पिनरों की बात करें तो सलमान आगा ने 2 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिए। सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 3 ओवर में 38 रन दिए। शादाब खान ने 1 ओवर में 17 रन दिए। मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 28 रन दिए। उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए।

हमारे स्पिनर्स का दिन खराब रहा

सलमान आगा ने मैच के बाद कहा, ‘हमारे स्पिनर्स का दिन खराब रहा। कुछ मौकों को भुनाने की कमी रह गई। हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा है। उन्होंने पिछले छह महीनों में अच्छा किया है। हमने बल्लेबाजी के दौरान पावरप्ले में बहुत विकेट गंवाए। पहली पारी में बॉल भी ग्रिप कर रही थी। बॉल के साथ मौका नहीं भुना पाए। पिच ने दूसरी पारी में पहली पारी के मुकाबले बेहतर खेला।’

सलमान आगा की सुपर-8 में क्वालिफाई करने पर निगाहें

सलमान आगा ने कहा, ‘इस तरह के मैच में हमेशा भावनाएं हावी रहती हैं। इससे निपटना पड़ता है। ऐसे बहुत सारे मैच खेले हैं। दो दिन में अगला मैच है। उसका इंतजार है। वह मैच जीतना है और सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करना है। फिर यह एक नया टूर्नामेंट होगा।’ पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया से जीतना होगा। फिलहाल ग्रुप ए में वह अमेरिका से भी नीचे खिसक गया है। दोनों के 4-4 अंक हैं।

यह भी पढ़ें: कोलंबो में दिल्ली के हाइलाइट्स, इशान की तूफानी पारी पर तिलक-सूर्या ने फेरा पानी