भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। इस मुकाबले से पहले कोलंबो के मौसम ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। मैच से 24 घंटे पहले शाम को कोलंबे में भयंकर बारिश हुई। वहीं मैच के दिन भी 96 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान था।

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय समय के अनुसार शाम 7 बजे से (भारतीय समय और लोकल समय) शुरू होना है। इस मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा। अगर एक्यूवेदर की मानें तो शाम 6 बजे तक बारिश का पूर्वानुमान 50 प्रतिशत या उससे ज्यादा है। अच्छी खबर फैंस के लिए यह है कि शाम 6 के बाद यानी मैच के समय बारिश का अनुमान कम है।

एक्यूवेदर के अनुसार हर घंटे के हिसाब से बारिश के पूर्वानुमान का प्रतिशत इस प्रकार है:-

  • सुबह 11 बजे: 64 प्रतिशत बारिश
  • दोपहर 12 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
  • दोपहर 1 बजे: 61 प्रतिशत बारिश
  • दोपहर 2 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
  • दोपहर 3 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
  • शाम 4 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
  • शाम 5 बजे: 63 प्रतिशत बारिश
  • शाम 6 बजे: 49 प्रतिशत बारिश
  • शाम 7 बजे: 9 प्रतिशत बारिश
  • रात 8 बजे: 9 प्रतिशत बारिश
  • रात 9 बजे: 9 प्रतिशत बारिश

यानी मौसम के पूर्वानुमान और बारिश के प्रतिशत को देखते हुए यह लग रहा है कि मुकाबला देरी से शुरू होगा, इसकी पूरी संभावना है। वहीं मैच होगा इसके तो आसार फिलहाल नजर आ रहे हैं। मैच गीले मैदान की वजह से देरी से शुरू हो सकता है। क्योंकि मैच के वक्त बारिश की संभावना बहुत कम जताई गई है। ऐसे में कुछ ओवर भी इस मुकाबले के घट सकते हैं।

कैसा रहेगा कोलंबो की पिच का मिजाज?

कोलंबो की पिच आमतौर पर धीमी और स्पिन के लिए अनुकूल मानी जाती है। यानी यह तो साफ है कि वहां स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलेगा। यह मैच जिस पिच पर होगा उसी पर ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे का मुकाबला खेला गया था। जिम्बाब्वे ने यहां उलटफेर किया था। बारिश के कारण कंडीशन ओवरकास्ट होंगी। इससे पता चलता है कि तेज गेंदबाजों को भी यहां शुरुआती ओवर्स में मदद मिल सकती है।

वहीं पिच थोड़ी सपाट नजर आ रही थी, ऐसे में रनों की बारिश हो सकती है। शनिवार को पिच पर घास दिख रही थी जिससे तेज गेंदबाज और असरदार इस पिच पर नजर आ सकते हैं। यहां दोनों कप्तान चेजिंग से बचना चाहेंगे और टारगेट डिफेंड करना चाहेंगी। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए ओस भी दिक्कत पैदा कर सकती है। ऐसे में टॉस का रोल भी अहम होगा। दोनों कप्तान पहले बल्लेबाजी करने की ओर देख सकते हैं।

हाईवोल्टेज मैच के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान: सलमान आघा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।

यह भी पढ़ें: इतिहास, रिकॉर्ड और खिलाड़ी, भारत पर वर्चस्व कायम रखने का दबाव, पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं
यह भी पढ़ें: निडर बनो, लापरवाह नहीं; गावस्कर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम को दी चेतावनी