IND vs PAK, T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब बातें की जा रही है। उस्मान की गेंदबाजी एक्शन कुछ अलग है और वो बॉल फेंकने से पहले रुक जाते हैं जिससे बल्लेबाज कन्फ्यूज हो जाते हैं। यही नहीं उनके अनोखे साइडआर्म एक्शन की वजह से भी ज्यादातर बल्लेबाजों को उन्हें खेलने में मुश्किल हुई है।
बल्लेबाजों को क्रीज छोड़ने का है अधिकार
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने उस्मान के गेंदबाजी के पहले रुकने को लेकर एक शानदार तरीका बताया जिससे कि उन्हें जवाब दिया जा सके। अश्विन ने कहा कि अगर उस्मान गेंदबाजी के पहले रुकते हैं तो बल्लेबाजों को क्रीज से हटने का अधिकार है।
अश्विन ने कहा कि इससे अंपायरों के लिए बहुत मुश्किल स्थिति पैदा हो जाएगी और तारिक को चेतावनी देनी पड़ेगी।
अश्विन ने यूट्यूब पर अपने शो ऐश की बात पर कहा कि यह एक चीज है जो मैं देखना चाहता हूं कि ऐसा करने की हिम्मत कौन करता है। अगर तारिक गेंद डालने से पहले रुकते हैं तो बैटर को हटने का अधिकार है। बैट्समैन कह सकता है कि मुझे नहीं पता कि गेंद कब आ रही है इसलिए मैं हट गया या फिर वो मुझे रोक रहा है।
अश्विन ने आगे कहा कि ये एक दिलचस्प मामला होगा और अंपायर के लिए बहुत बड़ी सिरदर्दी होगी। अंपायर को यह तय करना होगा कि बॉलर को चेतावनी देनी है या बैटर को। इसकी संभावना है और क्रिकेट में ऐसा ही होता है कि बॉलर को पहले चेतावनी दी जाएगी। पूर्व स्पिनर ने आगे कहा कि अगर बल्लेबाज उनसे रुकने के बाद पीछे हटता है तो तारिक की रिदम बिगड़ जाएगी और उसे अपना एक्शन बदलना पड़ सकता है जो किसी भी तरह से आसान नहीं होगा।
अश्विन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का इतना बड़ा गेम है और तारिक सबसे ध्यान खींच रहे हैं और उन्हें पारी के दौरान 24 गेंदें ऐसे ही फेंकनी है। अगर बैट्समैन पीछे हटने लगे तो सोचो तारिक पर कितना प्रेशर होगा। उन्हें गेम से बीच में अपना एक्शन बदलना पड़ सकता है और पाकिस्तान का ट्रंप कार्ड शायद कुछ भी न साबित हो। अश्विन ने इसके लिए आईसीसी के नियमों का हवाला दिया।
ये खबर भी पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह
इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1
