IND vs PAK Match Playing 11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वह मुकाबला जिसका सभी फैंस को महीनों से इंतजार था। अब कुछ ही घंटों में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में एक बदलाव तो साफ है क्योंकि अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं और संजू सैमसन को बाहर जाना पड़ेगा।
मैच से एक दिन पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया था कि अभिषेक यह मुकाबला खेलेंगे। वहीं एक बदलाव कोलंबो की पिच के मिजाज को देखते हुए नजर आ रहा है। अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव के आने की बहुत चर्चा हो रही है। अब देखना होगा कि कप्तान सूर्यकुमार यादव की इसको लेकर क्या सोच है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम की बात करें तो नसीम शाह अनुभवी पेसर हैं और ओवरकास्ट कंडीशन को देखते हुए तेज गेंदबाज भी मददगार साबित हो सकते हैं। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह पेस की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जबकि उस्मान तारिक, अबरार अहमद विशेषज्ञ स्पिनर और शादाब खान व सईम अय्यूब सहयोगी स्पिनर के तौर पर नजर आ सकते हैं।
महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव।
पाकिस्तान: सईम अय्यूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अय्यूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
यह भी पढ़ें:- IND vs PAK Match: कोलंबो में बारिश ने बढ़ाई टेंशन, क्या है मौसम का हाल; पिच का कैसा रहेगा मिजाज
यह भी पढ़ें:- इतिहास, रिकॉर्ड और खिलाड़ी, भारत पर वर्चस्व कायम रखने का दबाव, पाकिस्तान के पास खोने को कुछ नहीं
