इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बुधवार (16 जुलाई 2026) को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को बदलने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इसके मुताबिक अब मेन राउंड की शुरुआत दूसरे चरण से होगी। इसके बाद सुपर 7, सेमीफाइनल और फिर फाइनल होगा। यानी ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार वनडे विश्व कप में मुकाबला होने की संभावना है।
वनडे विश्व कप के नए फॉर्मेट के मुताबिक प्रमुख टीमों के बीच पहले मेन राउंड और फिर सुपर 7 और उसके बाद सेमीफाइनल समेत तीन बार टक्कर हो सकती है। नए फॉर्मेट में पहला राउंड 12वें, 13वें और 14वें नंबर पर क्वालिफाई करने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा। इसमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में तीनों टीमें भिड़ेंगी और फिर दूसरे राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम टॉप 11 को ज्वॉइन करेगी। फिर दूसरे राउंड में 12 टीमों को 6-6 टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। (नए फॉर्मेट को विस्तार से जानने के लिए क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर)
कब-कब भारत और पाकिस्तान की हो सकती है भिड़ंत?
दूसरे राउंड में 12 टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा। इस दौरान आईसीसी द्वारा स्पॉन्सर्स के दबाव और भारत-पाकिस्तान मैच के रोमांच को देखते हुए दोनों को एक ही ग्रुप में रखे जाने के बहुत आसार हैं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान अगर अपने ग्रुप के टॉप 3 में रहे और अगले राउंड में पहुंचे तो सुपर 7 जो राउंड रॉबिन आधार पर होगा, वहां भी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है।
फिर सुपर 7 के बाद अगर भारत-पाकिस्तान टॉप 4 में रहे तो दोनों सेमीफाइनल में भी जगह बना सकते हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम पहले और पाकिस्तान चौथे पर रही तो दोनों का सेमीफाइनल हो सकता है। अगर इससे विपरीत हुआ या फिर इसी तरह भारत दूसरे या पाकिस्तान तीसरे (या विपरीत हुआ) तो भी दोनों टीमों की भिड़ंत नॉकआउट मैच में हो सकती है। इस तरह तीन बार वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना है।
ICC ने बदला वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट, टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में भी हुआ बदलाव
आईसीसी बोर्ड की सालाना मीटिंग में वनडे वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट बदल दिया गया है। पिछले वर्ल्ड कप से आगामी वर्ल्ड कप में कई बदलाव दिखेंगे। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2028 का फॉर्मेट भी बदल दिया गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
