भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले पर अभी पूरी तरह फुल स्टॉप नहीं लगा है। पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ खेलने से मना करने के बाद अब इस मामले पर नया अपडेट सामने आ रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और आईसीसी के अधिकारी मुलाकात करेंगे।

इस रिपोर्ट में बताया गया कि पीसीबी की तरफ से आईसीसी को अप्रोच किया गया और भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप के मैच पर एक बार बात करने की मांग की गई। यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से तब किया गया जब आईसीसी की तरफ से ‘Force Majeure clause’ के बावजूद होने वाले एक्शन की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद टूर्नामेंट के पहले दिन पाकिस्तान के तेवर बदल गए।

कहां होगी यह मुलाकात?

वहीं क्रिकबज ने रविवार को इस पर रिपोर्ट करते हुए बताया है कि यह मुलाकात 8 फरवरी की शाम लाहौर में हो सकती है। इस मीटिंग में बांग्लादेश को भी पाकिस्तान की तरफ से न्यौता दिया गया है। वहीं अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अंतिम फैसले पर जानकारी रविवार रात या फिर सोमवार सुबह तक सामने आ सकती है।

इस रिपोर्ट में एक अनवेरिफाइड इनफॉर्मेंस के मुताबिक यह भी कहा गया कि पीसीबी की तरफ से आईसीसी के रेवेन्यू में हिस्सा बढ़ाने की मांग की गई है। वहीं भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को शुरू करने और हैंडशेक प्रोटोकॉल के प्रॉपर पालन करने की भी डिमांड हो सकती हैं। इसके अलावा बांग्लादेश को लेकर भी पाकिस्तान की तरफ से कुछ डिमांड आ सकती हैं।

हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की तरफ से भी पीसीबी को लिखा गया था कि इस मामले पर दोबारा सोचना चाहिए। क्योंकि इससे श्रीलंका को भी तगड़ा नुकसान होगा। श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,”भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की बड़ी डिमांड से श्रीलंका को भी आर्थिक तौर पर बड़ा फायदा मिल सकता है। अगर यह मैच नहीं हुआ तो यह सभी के लिए नुकसान की बात है। अभी इसको लेकर मामला गंभीर बना हुआ है।”

नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-

न्यूजीलैंड का T20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड चेज, अफगानिस्तान को पहली बार मिली इस तरह हार
भारत-यूएसए मैच के बाद अंकतालिका, टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा