IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले का इंतजार सबको है, लेकिन इस मैच के दौरान बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। स्काई मेट के मुताबिक कोलंबो में तूफान आने की उम्मीद है जिसकी वजह से भारत-पाक मैच के दौरान बारिश हो सकती है। अगर बारिश हुई तो भी संभव है कि ये मुकाबला नहीं भी खेला जाए।

मैच रद्द होने पर अंकों का होगा बंटवारा

भारत-पाकिस्तान मुकाबला अगर बारिश की वजह से रद्द होता है तो फिर दोनों टीमों के बीच अंकों का बंटवारा किया जाएगा। यानी एक अंक भारत को और एक अंक पाकिस्तान को दे दिया जाएगा। इस एक अंक के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के 5-5 अंक हो जाएंगे। वहीं ग्रुप ए की अंकतालिका में बेहतर रन रेट के आधार पर भारत पहले नंबर पर बना रहेगा जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर बनी रहेगी।

भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर तीन टीमें हो जाएंगी बाहर

बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद भारत-पाकिस्तान के 5-5 अंक होते ही ग्रुप ए से यूएसए, नीदरलैंड्स और नामीबिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 से सफर खत्म हो जाएगा। दरअसल जब भारत-पाकिस्तान के 5-5 अंक हो जाएंगे ऐसी स्थिति में यूएसए और नीदरलैंड्स अपने अगले मैच जीत भी जाते हैं तो उनके 4 अंक ही रहेंगे। इन दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं और दोनों के 2-2 अंक ही हैं।

नामीबिया की बात करें तो इस टीम के 2 मैचों में शून्य अंक हैं और अगर वो अपने अगले दोनों मैच जीत भी लेता है तो उसके भी 4 अंक ही होंगे यानी 4 अंक के साथ ये टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच पाएंगे। वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच अगर मैच होता है तो जीतने वाली टीम 6 अंक के साथ सुपर 8 में पहुंच जाएगी और फिर ग्रुप ए में दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम के आगे बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। यानी भारत-पाकिस्तान का मुकाबला ग्रुप ए के लिए काफी अहम होगा।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज