हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारत की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को भारत को 8 विकेट से हरा दिया। मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने के बाद भारत ने 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए। पाकिस्तान के लिए ख्वाजा नफे और अब्बास अफरीदी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की।

ख्वाजा नफे ने 12 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। उन्हें राहुल तेवतिया ने पवेलियन भेजा। अब्बास अफरीदी ने 8 गेंद पर 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। उन्हें शशांक सिंह ने पवेलियन भेजा। अब्दुल समद 7 और इराफन खान 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने 31, टी नटराजन ने 28 और शशांक सिंह ने 14 रन दिए। राहुल तेवतिया ने 0.5 ओवर में 18 रन दिए। शशांक-तेवतिया को 1-1 विकेट मिले।

भारत की पारी

भारत के लिए शशांक सिंह ने 11 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। नितीश राणा 14 गेंद पर 1 चौका 2 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर रिटायर हुए। टी नटराजन ने 6 गेंद पर 2 चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 5 गेंद पर 2 चौके की मदद से 9 रन बनाए। राहुल तेवतिया और क्रुणाल पंड्या खाता नहीं खोल पाए।

भारत की प्लेइंग 6

नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, टी नटराजन।

पाकिस्तान की प्लेइंग 6

ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद।

भारत का स्क्वाड

नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन।

पाकिस्तान का स्क्वाड

इरफान खान,ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद डेनियल।

मुंबई इंडियंस ने किया बैटिंग कोच का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी कोच का ऐलान कर दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को यह जिम्मेदारी मिली है। आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें।