हॉन्गकॉन्ग सिक्सेज में भारत ने शुक्रवार (30 अक्टूबर) को पाकिस्तान को रनों का लक्ष्य दिया। भारत के लिए शशांक सिंह ने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 11 गेंद पर 40 रन बनाए। पाकिस्तान ने मोंग कोक के मिशन रोड ग्राउंड में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल त्रिपाठी 5 गेंद पर 2 चौके की मदद से 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने मोहम्मद शहजाद ने पवेलियन भेजा। इसके बाद नितीश राणा का साथ देने शशांक सिंह आए। नितीश राणा संघर्ष करते दिखे और 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर रिटायर्ड हुए।
राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या नहीं चले
राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या भी कुछ खास नहीं कर सके और लगातार गेंदों पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब्दुल समद ने दोनों को पवेलियन भेजा। टी नटराजन 6 गेंद पर 2 चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे और कुलवंत खेजरोलिया बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
भारत की प्लेइंग 6
नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, टी नटराजन।
पाकिस्तान की प्लेइंग 6
ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), इरफान खान, अहमद दानियाल, मुहम्मद शहजाद।
भारत का स्क्वाड
नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, कुलवंत खेजरोलिया, टी नटराजन।
पाकिस्तान का स्क्वाड
इरफान खान,ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), अब्दुल समद, साद मसूद, मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी (कप्तान), अहमद डेनियल।
मुंबई इंडियंस ने किया बैटिंग कोच का ऐलान
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी कोच का ऐलान कर दिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को यह जिम्मेदारी मिली है। आईपीएल 2027 के लिए मुंबई इंडियंस ने मिचेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें।
