भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में पिच के लिहाज से टीम इंडिया ने अच्छा स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह ने तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने 13 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए।
हार्दिक पंड्या ने भारत के लिए नई बॉल से बेहतरीन शुरुआत की और पहले ओवर में साहिबजादा फरहान को डक पर आउट किया। साथ ही पंड्या ने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया। उन्होंने पहले सईम अयूब को 6 और फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा को 4 रन पर पवेलियन भेज दिया।
भारत के खिलाफ और टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान की टीम का टी20 वर्ल्ड कप में और भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में यह शर्मनाक रिकॉर्ड भी रहा। पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान के टॉप 3 के बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 10 रन ही जोड़ पाए। फरहान 0, सईम 6 और सलमान ने 4 रन बनाए। इसके बाद पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को 5 रन पर आउट किया और 34 रन पर पाकिस्तान के चार विकेट गिर गए।
इशान किशन ने खेली 77 रन की तूफानी पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा (0) कुछ नहीं कर पाए। वहीं इशान किशन ने 40 गेंद पर 77 रन की तूफानी पारी खेली और पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खूब धोया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। रिंकू सिंह 4 गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
यह भी पढ़ें: इशान किशन का पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज पचासा, युवराज सिंह को छोड़ दिया पीछे
यह भी पढ़ें: INDW A vs PAKW A: भारत ने 8 विकेट से पाकिस्तान को रौंदा, अंकतालिका में भी टीम इंडिया हुई आगे
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में खाता खोलने के लिए तरसे, नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
