टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक ऐसी टीम भी खेलने आई है जिसमें होड कोच भारतीय हैं और सहायक कोच है पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर। वहीं खास बात यह है कि उस टीम में आठ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ या वह पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। वह टीम है यूएई और टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम ने अपना अभियान शुरू होने से पहले दिल जीतने वाला बयान भारत-पाकिस्तान पर दिया है।
आपको बता दें कि यूएई की टीम मंगलवार 10 फरवरी को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। यूएई को ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका और कनाडा के साथ रखा गया है। यूएई को बड़े स्टेज पर इससे पहले एशिया कप 2025 में खेलते देखा गया था। अब इस टीम का कॉम्बिनेशन चर्चा का विषय बना हुआ है।
यूएई में भारत व पाकिस्तान के कोच
यूएई की टीम में हेड कोच के तौर पर कार्यरत हैं भारत को पूर्व दिग्गज लालचंद राजपूत। वहीं टीम के सहायक कोच के पद पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर यासिर अराफात मौजूद हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी विवाद और तनाव से इस टीम के अंदर माहौल पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। टीम के कप्तान वसीम ने खुद इस पर पुष्टि की।
यूएई के कप्तान ने दिया दिल जीतने वाला बयान
यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने मैच से पहले बताया की टीम के अंदर माहौल सौहार्दपूर्ण है। उन्होंने कहा,”इस टीम में भारत और पाकिस्तान को लेकर कोई विभाजन नहीं है। हम सब यूएई का नेतृत्व कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान जैसे कुछ भी हमारी टीम में नहीं है। हम पूरी तरह से तैयारी करके आए है और कुछ मैच जीतने के इरादे से उतरेंगे।”
नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें:-
BCCI Annual Contract: रोहित-विराट को 4-4 करोड़ का नुकसान, बोर्ड ने खत्म किया A+ ग्रेड, ये है पूरी लिस्ट
अभिषेक की फिटनेस पर सस्पेंस, संजू की लग सकती है लॉटरी; AI ने दूसरे मैच के लिए चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी की होगी एक और परीक्षा, अंडर 19 चैंपियन बनने के बाद अब नई चुनौती
