IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो गए हैं और 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा

बाएं हाथ के ये भारतीय बैटर नामीबिया के खिलाफ पिछले मैच में पेट में इन्फेक्शन की वजह से नहीं खेल पाया था, जबकि टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सेहत से जुड़ी परेशानियों से एक हफ्ते की लड़ाई के बाद अब अभिषेक शर्मा फिट हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी के लिए ट्रेनिंग करना भी शुरू कर दिया है।

सूर्यकुमार यादव ने मैच के पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं तो ठीक है वो रविवार को होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। आपको बता दें कि सूर्यकुमार का ये बयान तब आया जब पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि अभिषेक ठीक हो रहे हैं क्योंकि उनकी टीम सबसे अच्छी भारतीय टीम के खिलाफ खेलना चाहती है।

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एशिया कप 2025 से एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाते। सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या इस मुकाबले में भातरीय टीम के खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाएंगे या नहीं। इस सवाल पर भारतीय कप्तान ने कुछ साफ जवाब नहीं दिया और उन्होंने कहा कि आप इंतजार करो, हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे और फिर फैसला करेंगे। अच्छी नींद लो और अच्छा खाओ और इंतजार करो।

ये खबरें भी पढ़ें

संजू सैमसन-अर्शदीप सिंह आउट, अभिषेक-इशान ओपनर; पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

तिलक वर्मा से आगे अभिषेक शर्मा, T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाज