India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले इस टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा का मजाक उड़ाते हुए उन्हें स्लॉगर (अंधाधुंध हाथ चलाने वाले) करार दिया। आमिर का मानना है कि अभिषेक के पास बल्लेबाजी में करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है और वो सिर्फ बल्ला घुमाते हैं।
अभिषेक तकनीकी रूप से हैं कमजोर
अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ डक पर आउट हो गए थे, लेकिन नामीबिया के खिलाफ वो पेट खराब होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। हालांकि अब वो ठीक हैं और माना जा रहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं। आमिर ने अभिषेक पर निशाना साधते हुए उनकी टेक्निक, स्ट्रैटेजी और बैटिंग अप्रोच पर शक जताया। आमिर ने अभिषेक को तकनीकी रूप से कमजोर बैटर करार दिया।
वो बस एक स्लॉगर हैं
आमिर ने ‘हारना मना है’ शो में कहा कि मैंने अभिषेक को जितना भी बैटिंग करते हुए देखा है और आप मुझसे ईमानदारी से पूछें तो मुझे लगता है कि वो बस एक स्लॉगर हैं। उन्हें हर बॉल पर पर मारना होता है। वो चल निकले तो ठीक है वरना उनके फेल होने की संभावना ज्यादा है। वो 8 पारियों में एक बार रन बनाते हैं वरना उनका स्कोर 10, 15, 0 और 20 होते हैं। मुझे नहीं लगता है कि वो तकनीकी तौर पर ज्यादा मजबूत हैं।
अभिषक का गेम हाई-रिस्क वाला है
आमिर ने आगे कहा कि अपनी बैटिंग के दौरान अभिषेक बस एक जगह खड़े रहते हैं और चाहते हैं कि सभी गेंदों एक ही एरिया में फेंकी जाए और ये मेरी ईमानदार राय है। मैं ये भी कह रहा हूं कि जिस दिन वो चल निकले बड़ा स्कोर करेंगे और दूसरी टीम को नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन उनका गेम हाई-रिस्क वाला रहता है। मैं उन्हें एक सही बैटर तभी मानूंगा जब मैं देखूंगा कि बॉल थोड़ी भी स्विंग हो रही है और वो उसे अच्छी तरह से टैकल करें और उसी वेलोसिटी से स्मैश करें।
ये खबरें भी पढ़ें
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह
इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1
