टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ का एक जाना-माना सदस्य ने जहां भी टीम खेली वहां भगवान का आशीर्वाद लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी तीसरा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने चंद्र ग्रहण के “बुरे असर” से बचने के लिए मुंबई में अभ्यास 45 मिनट देर से शुरू किया।

अहमदाबाद में बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले भारतीय टीम होटल बदल दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले बदलाव के बारे में कोई भी खुलकर नहीं बात करेगा, लेकिन अहमदाबाद में पहले वाले होटल में रुकने के दौरान भारतीय टीम दो बड़े मैच (2023 वनडे वर्ल्ड फाइनल और टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8)हारी है। शायद यह भी इसका कारण हो सकता है।

लाल मिट्टी की पिच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो हफ्ते पहले काली मिट्टी की पिच पर हारने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट फाइनल के लिए लाल मिट्टी वाली पिच चुन सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाल, काली और दोनों कि मिक्स पिच भी है। वानखेड़े में लाल मिट्टी की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके ध्यान में रखते हुए लाल मिट्टी की पिच चुनी जा सकती है। हालांकि, अभी पिच तय नहीं है, क्योंकि बॉडकास्टर ने अभी तक स्टंप कैमरा नहीं लगाया है। एक पिच का स्थानीय क्यूरेटर और बीसीसीआई के सीईओ हेमंग आमिन ने रेकी की है। केवल यही पिच ढकी थी।

रिकी मार्टिन का संगीत कार्यक्रम

‘डांडिया क्वीन’ फाल्गुनी पाठक और बॉलीवुड प्लेबैक गायक सुखविंदर सिंह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 100,000 दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। आईसीसी ने टॉस से पहले संगीत कार्यक्रम की योजना बनाई है और दर्शकों को मार्टिन के मशहूर गाने ”अन दो त्रेस’ (एक दो तीन) मारिया’ पर थिरकने का मौका मिल सकता है।

रेलवे ने चलाएगा स्पेशल ट्रेन

फाइनल के लिए अहमदाबाद जाने वाले प्रशंसकों की भारी तादाद को देखते हुए पश्चिमी रेलवे मैच के दिन मुंबई से अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा। इससे प्रशंसकों के लिए सफर आसान और सस्ता हो सकेगा क्योंकि अहमदाबाद का हवाई किराया पहले से ही बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत की होगी सबसे बड़ी परीक्षा, न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं मिली जीत