टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल रविवार (6 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने गुरुवार (5 मार्च) को इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल से पहले केवल एक मैच हारी है। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने हराया था। वहीं न्यूजीलैंड ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वह फाइनल से पहले दो मैच हारी है।

न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका और सुपर-8 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पास खिताब जीतकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे सफल टीम बनने के का मौका है। वहीं न्यूजीलैंड के पास पहली बार खिताब जीतने का मौका है। ऐसे में फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। इस मैच के टिकट की कीम 2000 से शुरू होकर 75000 रुपये तक है।

आइए जानते हैं कैसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट बुक किया जा सकता है

  • टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट tickets.t20worldcup.com पर बुक किए जा सकते हैं।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर BookMyShow पेज खुलेगा।
  • अहमदाबाद पर क्लिक करने पर फाइनल के टिकट बुक करने का लिंक मिलेगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करके टिकट बुक किया जा सकता है।
  • स्टैंडर्ड टिकट की कीमत 2000 से 4000 रुपये है।
  • प्रीमियम कैटेगरी की कीमत 20,000 से Rs 25,000 है।
  • हॉस्पिटैलिटी सुइट्स की कीमत 50,000 से 75,000 है।

भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में भारत की होगी सबसे बड़ी परीक्षा, न्यूजीलैंड के खिलाफ कभी नहीं मिली जीत