IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में एक तरफ जहां इशान किशन ने शतकीय पारी (103 रन) खेली तो वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी जमकर चला। सूर्यकुमार ने बेहद आकर्षक पारी खेलते हुए इस मैच में 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 30 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

सूर्यकुमार ने कीवी टीम के खिलाफ 5वें मैच में 210.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए साथ ही अपनी इस पारी के दम पर वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने साथ ही साथ उन्होंने मार्टिन गप्टिल के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

सूर्यकुमार ने मुहम्मद वसीम को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने टी20आई में 3000 रन पूरा करने के लिए 1822 गेंदों का सामना किया और वो टी20आई में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बने। सूर्या ने यूएई के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 1947 गेंदों पर किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जोस बटलर हैं जिन्होंने ऐसा 2068 गेंदों पर किया था।

T20I में सबसे कम गेंदों पर 3000 रन बनाने वाले बैटर्स

1822 गेंद – सूर्यकुमार यादव
1947 गेंद -मुहम्मद वसीम
2068 गेंद -जोस बटलर
2077 गेंद -एरोन फिंच
2113 गेंद -डेविड वार्नर
2149 गेंद -रोहित शर्मा
2169 गेंद -विराट कोहली

कोहली-गेल ओपनर, पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया का कोई नहीं; टी20 में 10 हजार रन बना चुके बैटर ने चुनी ऑल-टाइम टी20 इलेवन

मार्टिन गप्टिल से आगे निकले सूर्यकुमार

सूर्यकुमार यादव ने टी20आई में अपने 3000 रन 98वीं पारी में पूरे किए और वो टी20आई में सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरा करने वाले बैटर्स की लिस्ट में एरोन फिंच और वीरनदीप के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 101 पारियों में किया था। इस लिस्ट में पहले नबंर पर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने ये कमाल 79 पारियों में किया था।

T20I में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले बैटर्स

79 – मोहम्मद रिजवान
81 – विराट कोहली
81 – बाबर आजम
84 – मोहम्मद वसीम
98 – एरोन फिंच
98 – वीरनदीप
98 – सूर्यकुमार यावद
101 – मार्टिन गप्टिल

IND U19 vs PAK U19: वैभव-एरोन ओपनर, विहान नंबर 4; पाकिस्तान को हराने इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत