Shivam Dube T20I Record in 4th T20I vs New Zealand: भारत को न्यूजीलैंड के विरुद्ध चौथे टी20 में हार मिली, लेकिन शिवम दुबे ने कीवी टीम के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार फाइट की और भारत को लिए अहम पारी खेलने में सफल रहे। शिवम दुबे ने मध्यक्रम में अपनी उपयोगिता साबित की और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले उनका इस तरह की लय में रहना भारत के लिए काफी अच्छा है।

भारत को 50 रन से हार मिली और चौथे मैच में भारत की हार के लिए टीम के बैटर्स साफ तौर पर जिम्मेदार रहे, लेकिन विकेट के पतझड़ के बीच दुबे ने विशाखापत्तनम के मैदान पर 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 23 गेंदों पर 282.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 65 रन बनाए। दुबे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 3 चौके भी लगाए। इस पारी के दम पर उन्होंने दो शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा।

तिलक, अभिषेक, सूर्या में कौन बनाएगा T20WC 2026 में सबसे ज्यादा रन; रैना, इरफान, बांगड़, कुंबले, कैफ ने लिया इनका नाम

शिवम ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा

शिवम दुबे ने कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में अपनी पारी के दौरान जो 65 रन बनाए उसमें स्ट्राइक रेट 282.61 रहा। इसके बाद वो भारत की तरफ से टी20आई के एक मैच में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से (कम से कम 50 रन) रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। इससे पहले तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव थे जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी 61 रन की पारी के दौरान 277.27 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे और अब वो चौथे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में युवराज सिंह पहले नंबर पर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 362.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

भारत के लिए एक T20I पारी में बेस्ट स्ट्राइक रेट (कम से कम 50 रन)

362.50 – युवराज सिंह ( बनाम इंग्लैंड 16 गेंदों पर 58 रन)
340.00 – अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड 20 गेंदों पर 68* रन)
282.60 – शिवम दुबे बनाम न्यूजीलैंड 23 गेंदों पर पर 65 रन)
277.27 – सूर्यकुमार यादव (बनाम साउथ अफ्रीका 22 गेंदों पर 61 रन)
274.41 – रोहित शर्मा (बनाम श्रीलंका 43 गेंदों पर 118 रन)
263.15 – केएल राहुल (बनाम स्कॉटलैंड 19 गेंदों पर 50 रन)

शिवम के हाथों टूटा ऋतुराज गायकवाड़ का रिकॉर्ड

शिवम दुबे ने अपनी पारी के दौरान ईश सोढ़ी के एक ओवर में 28 रन बनाए। इसके बाद वो टी20आई में भारत की तरफ से एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने इससे पहले भारत के लिए एक ओवर में 2023 में कंगारू टीम के खिलाफ 27 रन बनाए थे। इस लिस्ट में युवराज सिंह पहले स्थान पर हैं जिन्होंने एक ओवर में साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन बनाए थे।

T20I के एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स

36 रन – युवराज सिंह बनाम (स्टुअर्ट ब्रॉड, इंग्लैंड 2007)
30 रन – संजू सैमसन बनाम (रिशाद हुसैन, बांग्लादेश 2024)
28 रन – रोहित शर्मा बनाम (मिशेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया 2024)
28 रन – शिवम दुबे बनाम (ईश सोढ़ी, न्यूजीलैंड 2026)
27 रन – ऋतुराज गायकवाड़ बनाम (ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया 2023)
26 रन – अभिषेक शर्मा बनाम (डायोन मायर्स, जिम्बाब्वे 2024)
26 रन – सूर्यकुमार यादव बनाम (हारून अरशद, एचकेजी 2022)
26 रन – रोहित शर्मा बनाम (हामिश बेनेट, न्यूजीलैंड 2020)
25 रन – विराट कोहली बनाम (किरोन पोलार्ड, वेस्टइंडीज 2019)