भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रविवार (11 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट की न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी हुई है। रचिन रविंद्र चोट से उबरकर 50 ओवर के मैचों के लिए वापसी करेंगे। रविंद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे क्योंकि पिछले महीने एक प्रोमो शूट के दौरान उनके कंधे में चोट लग गई थी।
न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने पांच वनडे मैचों के लिए अलग-अलग टीमें चुनी हैं क्योंकि कुछ खिलाड़ी तीसरे वनडे के बाद वेलिंगटन (जहां पहला टेस्ट मैच होना है) चले जाएंगे ताकि आने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें। इसका मतलब है कि बाकी सात खिलाड़ी आखिरी दो वनडे मैचों के लिए वनडे टीम से जुड़ेंगे।
एलन और फर्ग्यूसन की 3 साल बाद वापसी
व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की कमान संभालेंगे। टीम में काफी हद तक वह खिलाड़ी शामिल हैं, जो जनवरी में भारत में भारत को 2-1 से हराने वाले स्क्वाड में शामिल थे। एलन और फर्ग्यूसन ने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 के आखिर में खेला था। एलन ने वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले खेला था। फर्ग्यूसन ने वर्ल्ड कप के दौरान खेला था।
भारत सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम
पहले तीन वनडे मैच: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर।
आखिरी दो वनडे मैच: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
वनडे-टेस्ट सीरीज से विलियम ओ’रूर्क बाहर
विलियम ओ’रूर्के बाईं हैमस्ट्रिंग और पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह एहतियात के तौर पर भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वे दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के चार-टेस्ट वाले दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। पूरी खबर पढ़ें।
