भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका लगा है। ऑकलैंड में पहले वनडे से ओपनर डेवोन कॉनवे बाहर हो गए हैं। ईडन पार्क में मंगलवार (3 नवंबर) को न्यूजीलैंड के प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के दौरान ओपनर की तेज गेंदबाज मैट हेनरी से टक्कर हो गई, जिससे उनके सिर पर चोट लग गई।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि कंक्शन टेस्ट के बाद हेनरी तो ठीक थे, लेकिन कॉनवे को स्कैन के लिए तुरंत ले जाया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) की एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार कॉनवे को आगे की जांच के लिए ए एंड ई ले जाया गया, जहां उन्हें कन्कशन होने की पुष्टि हुई। इसके चलते वह ऑकलैंड वनडे से बाहर हो गए।

न्यूजीलैंड घायल खिलाड़ियों से परेशान

न्यूजीलैंड के घायल खिलाड़ियों की लंबी सूची में कॉनवे का नाम भी जुड़ गया है। इससे पहले बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र भी हैमस्ट्रिंग और कंधे की चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं। शुरू में पहले दो वनडे के लिए टीम में शामिल टिम सीफर्ट को सोमवार (2 नवंबर) को पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया। सेंटनर ने संकेत दिया कि अगर कॉनवे बाहर होते हैं तो संभवतः सीफर्ट खेलेंगे।

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

भारत के खिलाफ वनडे से पहले न्यूजीलैंड को झटका

भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन समय पर चोट से न उबर पाने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टिम सीफर्ट को अब भारत के लिए पूरी वनडे सीरीज के लिए शामिल कर लिया गया है। हेनरी निकोल्स को पहले तीन वनडे मैचों के लिए और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आखिरी दो मैचों के लिए टीम में लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें।