भारत के खिलाफ अपने घर पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने पहले तीन मैच गंवाकर सीरीज भी गंवा दी थी। अब कीवी टीम को दोहरा झटका लगा है और टीम का एक और सीनियर तेज गेंदबाज सीरीज से बाहर हो गया है। पहले दो मैचों के बाद टीम ने मैट हेनरी को पूरी सीरीज से गंवाया था। अब 257 टी20 विकेट लेने वाले लॉकी फर्ग्युसन भी आखिरी दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा,”फर्ग्युसन को दूसरे टी20 के दौरान दाहिनी पिंडली में दर्द हुआ और स्कैन के बाद चोट का पता चला। उन्हें फिट होने में एक सप्ताह लग सकता है।” वहीं इससे पहले तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए थे। उनको लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया था कि उन्हें एक से दो सप्ताह रिकवरी में लगेंगे।
पूरी सीरीज में कमजोर नजर आया कीवी गेंदबाजी आक्रमण
न्यूजीलैंड का गेंदबाजी आक्रमण इस पूरी सीरीज में बेहद कमजोर नजर आया है। कप्तान मिचेल सैंटनर को छोड़ किसी ने भी प्रभावित नहीं किया है। वहीं तेज गेंदबाजी का बुरा हाल रहा है। पहले मैच में टीम 225, दूसरे मैच में 180 और तीसरे मैच में 198 रन नहीं डिफेंड कर पाई थी। लॉकी फर्ग्युसन ने भी पहले दो मैच खेले थे लेकिन खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहले टी20 में 3 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट लिया था।
फिर दूसरे मैच में उन्होंने 3 ओवर में 37 रन दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। तीसरा मुकाबला वह चोट के कारण नहीं खेले थे। अब वह भारत के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों से बाहर हो गए। उनकी जगह मैट फिशर को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। भारत पहले ही तीनों मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम कर चुका है। चौथा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड का बदला हुआ टी20 स्क्वाड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न,ब्लेयर टिकनर, डेवोन कॉनवे, काइल जेमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर।
वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर, अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग, इशान किशन की वापसी से बदलेगी भारत की प्लेइंग 11; रविचंद्रन अश्विन का बयान
भारतीय प्लेइंग 11 में चौथे टी20 में कई बदलाव दिख सकते हैं। इसी बीच अगर इशान किशन की वापसी हुई तो रविचंद्र अश्विन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी बाहर होंगे, वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
