India Vs New Zealand T20 World Cup 2021: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2021 का अहम मुकाबला दुबई में खेला गया। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों अपने दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
पाकिस्तान से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की ये लगातार दूसरी हार है। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों विकेट झटके।
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन बना पाया था। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
न्यूजीलैंड की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 3, ईश सोढ़ी ने 2 और एडम मिल्ने व टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 150 का आंकड़ा छुआ था लेकिन यहां 120 रन भी नहीं बन सके।
वहीं आपको बता दें कि भारत ने 18 साल से न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप में नहीं हराया है। आखिरी बार 2003 वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को मात दी थी। इसके बाद 2007 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को ब्लैककैप्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। अब 2021 में भी वो सिलसिला जारी रहा है।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें ग्रुप-2 में हैं। इससे पहले सुपर-12 के पहले-पहले मुकाबले में दोनों टीमों को पाकिस्तान ने मात दी थी। आज जीतकर न्यूजीलैंड पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बाद क्रमश: तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं भारतीय टीम दोनों मुकाबले हारकर नामीबिया से भी पीछे पांचवे स्थान पर है।
ICC World Twenty20, 2021Dubai International Cricket Stadium, Dubai 16 May 2022
India 110/7 (20.0)
New Zealand 111/2 (14.3)
Match Ended ( Day – Super 12 – Match 28 ) New Zealand beat India by 8 wickets
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों अपने दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। पाकिस्तान से हारने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत की ये लगातार दूसरी हार है। न्यूजीलैंड के लिए डैरिल मिशेल ने सर्वाधिक 49 रनों की पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दोनों विकेट झटके।
टॉस हारकर पहले खेलने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। भारत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 110 रन बना पाया। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 19 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 3, ईश सोढ़ी ने 2 और एडम मिल्ने व टिम साउदी को एक-एक सफलता मिली।
भारत की पारी एक बार फिर मुश्किल में खड़ी हो गई है। ईश सोढ़ी ने पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने महज 48 रनों पर अपने 4 विकेट खो दिए हैं। ओवर भी आधे से ज्यादा हो चुके हैं।
भारत को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें ईश सोढ़ी ने लॉन्ग ऑन पर कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेजा। इसी के साथ भारत ने 40 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।
भारत को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा है। वे टिम साउदी की गेंद पर बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। उन्होंने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए। इससे पहले इशान किशन 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने थे।
भारत को इशान किशन के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें 4 रन पर ट्रेंट बोल्ट ने वापस पवेलियन भेजा। आज रोहित शर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था।
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज यानी 31 अक्टूबर 2021 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक अहम मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आज के मुकाबले में भारतीय टीम दो बड़े बदलाव के साथ उतरी है। सूर्यकुमार यादव पीठ में समस्या के कारण बाहर हैं और उनकी जगह इशान किशन को मौका दिया गया है। वहीं आउट ऑफ फॉर्म चल रहे भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। इस मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर होगा। इसके अलावा इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। लाइव अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम से भी जुड़े रहे सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और शाम 7.30 बजे से शुरू होगा लाइव एक्शन।