India vs New Zealand 2nd T20 Match 2022 Match Highlights: भारत ने 3 मैच की सीरीज के दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। इस मैच में भारत की ओर से पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। बाद में दीपक हुड्डा ने 10 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) हालांकि, हैट्रिक से चूक गए, लेकिन 4 गेंद में 3 विकेट लेने में सफल रहे।
माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान पर 20 नवंबर 2022 को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई।
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही गेंद पर फिन एलन को भुवनेश्वर कुमार ने डक पर पवेलियन भेजा। पावरप्ले में 1 विकेट पर 32 रन बने। दूसरा विकेट 9वें ओवर में गिरा। डवेन कॉनवे 25 रन बनाकर वाशिंटन सुंदर की गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। डेवोन कॉनवे 25 रन बनाकर आउट हुए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मैच के अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें।
डेवोन कॉनवे का विकेट वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मिला। इसके बाद नियमित अंतराल पर न्यूजीलैंड के विकेट गिरते रहे। हालांकि, केन विलियमसन एक छोर संभाल रहे, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी भी टीम की हार का एक कारण बनी। केन विलियमसन 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी 51 गेंद की पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने हैट्रिक ली। उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर क्रमशः हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वॉशिंगटन सुंदर के विकेट लिए।
बारिश के कारण रोकना पड़ा था मैच
इससे पहले 6.4 ओवर ही फेंके गए थे कि बारिश आ गई। इस कारण मैच रोकना पड़ा था। जिस समय मैच रुका उस समय भारत के खाते में एक विकेट पर 50 रन थे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने दूसरे टी20 के लिए दो स्पिनर्स के साथ खेलने का फैसला किया। पेस अटैक की अगुआई भुवनेश्वर कुमार ने की। भुवी को सिराज और अर्शदीप का साथ मिला।
इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें इन खिलाड़ियों (Playing 11) के साथ उतरीं।
भारत की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
India in New Zealand, 3 T20I Series, 2022Bay Oval, Mount Maunganui 08 February 2023
New Zealand 126 (18.5)
India 191/6 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I ) India beat New Zealand by 65 runs
India vs New Zealand 2nd T20 Match Updates: सूर्यकुमार यादव ने हमें 30 रन आगे पहुंचाया: हार्दिक पंड्या
भारत ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में जबरदस्त खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को एक बड़ी हार थमा दी। भारतीय तेज गेंदबाजों ने नई गेंद से सफलता हासिल की और न्यूजीलैंड को खुलकर नहीं खेलने दिया। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स ने भी रन गति पर लगाम लगाए रखा और विरोधी टीम को लगातार झटके दिए। केन विलियमसन पूरी पारी के दौरान संघर्ष करते रहे। केन विलियमसन ने धीमी अर्धशकतकीय पारी खेली। दीपक हुड्डा ने गेंद से मिले मौके को भुनाया और आखिरी 3 समेत 4 विकेट चटकाए। खास यह रहा कि टिम साउदी ने दीपक हुड्डा को गोल्डन डक और दीपक हुड्डा ने टिम साउदी को गोल्डन डक पर आउट किया।
न्यूजीलैंड ने 19वें ओवर की 5 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवाए। दीपक हुड्डा ने ओवर की दूसरी गेंद पर ईश सोढ़ी, तीसरी गेंद पर टिम साउदी और पांचवीं गेंद पर एडम मिल्ने को पवेलियन की राह दिखाई। एडम मिल्ने 5 गेंद में 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी का अंत हो गया।
न्यूजीलैंड को सातवां झटका 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। केन विलियमसन 52 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर की फुलटॉस गेंद थी। गेंद काफी ऊपर थी और बाहर भी। केन विलियमसन इसे अपने विकेटों पर खेल गए। इस गेंद पर विकेट मिलते देख सिराज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
16 ओवर का मैच हो चुका है। न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 99 रन है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 24 गेंद में 93 रन बनाने हैं। केन विलियमसन के 44 गेंद में 44 रन हैं। दूसरे छोर पर एडम मिल्ने हैं।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। युजवेंद्र चहल की गेंद पर जेम्स नीशम लॉन्ग ऑन पर किशन को अपना कैच थमा बैठे। चहल की यह गेंद लेग स्टंप पर थी। जेम्स नीशम ने सीधे स्टेडियम से बाहर भेजने का इरादा किया लेकिन टाइमिंग मिस कर गए और आसान कैच दे बैठे। मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स ने अपना काम कर दिया है। नीशम 3 गेंद में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नीशम की जगह मिशेल सैंटनर नए बल्लेबाज आए हैं।
न्यूजीलैंड का चौथा झटका 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। दीपक हुड्डा की गेंद पर लॉन्ग ऑन से आगे की ओर भागकर आ रहे श्रेयस अय्यर ने कोई गलती नहीं की। लगातार बढ़ रहे दबाव के कारण डेरिल मिशेल बड़े शॉट के लिए गए। दीपक हुड्डा की यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर टर्न लेती लेंथ बॉल थी। मिशेल के बल्ले पर सही से आई नहीं और लॉन्ग ऑन की ओर हवा में टंग गई। मिशेल ने 11 गेंद में 10 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगा। युजवेंद्र चहल ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर दिया। चहल की यह गेंद मिडिल स्टंप पर धीमी गति की लेंथ बॉल थी। लेग स्पिन हुई, फिलिप्स पहले ही स्लॉग स्वीप के लिए चले गए और बीट हुए और गेंद सीधा ऑफ स्टंप पर लगी। फिलिप्स 6 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। डेवोन कॉनवे 25 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर को विकेट मिला। न्यूजीलैंड का स्कोर 8.1 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन। जीत के लिए 71 गेंद पर 132 रन चाहिए।
न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में 1 विकेट पर 32 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 84 गेंद पर 160 रन चाहिए। डेवोन कॉनवे 15 और केन विलियमसन 12 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड की टीम ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 176 रन चाहिए। डेवोन कॉन्वे 3 रन बनाकर क्रीज पर। केन विलियमसन 8 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर फिन एलन का विकेट झटककर भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी। भुवनेश्वर कुमार की दूसरी गेंद पर थर्ड मैन पर अर्शदीप सिंह ने एलन का कैच लपका।
आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव को स्ट्राइक नहीं मिलने का कारण भारत के खाते में सिर्फ 5 रन ही जुड़ पाए। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। हालांकि, आखिरी ओवर की भरपाई सूर्यकुमार पहले के 3 ओवर में कर चुके थे। सूर्या ने क्या कमाल की पारी खेली। पूरी तरह से 360 डिग्री पारी। साउदी की हैट्रिक से न्यूजीलैंड खेमा खुश होगा।
टिम साउदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर को पवेलियन की राह दिखाई। उनकी यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ बॉल थी। सुंदर ने अच्छा शॉट लगाया, लेकिन गेंद और बल्ले का बढ़िया से संपर्क नहीं हो पाया। जेम्स नीशम ने लॉन्ग ऑन पर आगे की ओर भागते हुए बढ़िया कैच लपक लिया। साउदी टी20 इंटरनेशनल में दो हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। पहले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा हैं।
हार्दिक पंड्या 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। टिम साउदी की गेंद पर जेम्स नीशम ने हार्दिक को लॉन्ग ऑफ पर लपका। हार्दिक 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दीपक हुड्डा आए। हालांकि, वह गोल्डन डक हो गए। उनका कैच लॉकी फर्ग्यूसन ने लपका।
सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा शतक लगाया। एक कैलेंडर वर्ष में दो टी20 इंटरनेशनल शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। रोहित शर्मा पहले हैं। रोहित शर्मा ने यह उपलब्धि साल 2018 में हासिल की थी। सूर्यकुमार ने अर्धशतक से शतक तक का सफर सिर्फ 17 गेंद में तय किया।
सूर्यकुमार यादव ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्या इस कैलेंडर में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा। अब वह सिर्फ मोहम्मद रिजवान से पीछे हैं।
टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 50+ स्कोर
2021 में 13: मोहम्मद रिजवान
2022 में 11: सूर्यकुमार यादव
2021 में 10: बाबर आजम
2022 में 10: मोहम्मद रिजवान
2022 में 9: विराट कोहली
भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के हिट विकेट होने के रूप में लगा। श्रेयस अय्यर ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन की शॉर्ट बॉल को खेलने की कोशिश में क्रीज के काफी अंदर चले गए और उनकी एड़ी विकेट पर लग गई। इससे बेल्स गिर पड़ीं और अय्यर को पवेलियन लौटना पड़ा। खास यह है कि उनका यह शॉट बाउंड्री के पार चला गया था। श्रेयस अय्यर 9 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए।
12 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 97 रन है। सूर्यकुमार यादव के 20 गेंद में 32 रन और श्रेयस अय्यर के 8 गेंद में 13 रन हैं। सूर्या और श्रेयस के बीच 17 गेंद में 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।
ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता 10वें ओवर की पहली गेंद पर दिलाई। सोढ़ी ने इशान किशन को शॉर्ट थर्ड मैन पर टिम साउदी के हाथों कैच कराया। इशान किशन 31 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया।
सातवां ओवर ईश सोढ़ी लेकर आए। ईश सोढ़ी ने अपनी पहली ही गेंद पर इशान किशन को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस पर किशन ने रिव्यू लिया। थर्ड अंपायर ने इशान किशन को नॉटआउट करार दिया। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 59 रन है।
बारिश बंद हो गई है। दोनों अंपायर ने मैदान का जायजा लिया। इसके बाद पिच से कवर हटाए गए। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंच चुके हैं। मैच दोबारा शुरू हो चुका है।
बारिश शुरू हो गई है और खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं। पिच पर कवर्स लगा दिए गए हैं। हालांकि, अच्छी बात यह है कि बारिश तेज नहीं है। इसी वजह से मैदान को पूरी तरह से नहीं ढका गया है।
भारत को पहला झटका छठे ओवर की पहली गेंद में लगा। ऋषभ पंत 13 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। वह लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर टिम साउदी के हाथों लपके गए। पंत ने अपनी पारी के दौरान एक चौका लगाया। पंत की जगह सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए।
एडम मिल्ने दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने इस ओवर में 7 रन वाइड से दिए। दूसरे ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 14 रन है।
भारत की ओर से ऋषभ पंत और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। टिम साउदी न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर लेकर आए। साउदी की पहली गेंद वाइड रही। इशान किशन ने चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला। ऋषभ पंत ने ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है।
यह मैदान जिस जगह स्थित है, उसे ‘बे ऑफ प्लेंटी’ कहा जाता है। ‘बे ओवल’ मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है जो वेलिंगटन में नहीं था। वेलिंगटन में सीरीज का शुरुआती मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। युवा भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
India vs New Zealand 2nd T20 Match 2022 Match in Hindi: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘कम्पलीट प्रदर्शन रहा। सूर्यकुमार यादव ने हमें 30 रन आगे पहुंचाया। उसके बाद गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। आक्रामक होने का मतलब यह नहीं है कि आप हर गेंद पर प्रहार करें। यह शारीरिक भाषा को लेकर है। हमने सभी क्षेत्रों में अच्छा किया।’ सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो योजना स्पष्ट थी। मेरी योजना 170 के पार स्कोर तक पहुंचने के लिए अंत तक बल्लेबाजी करने की थी। परिस्थितियों को देखते हुए पूरा मैच होने अच्छा लग रहा है।’