Most Sixes vs New Zealand in T20I Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने अपने बल्ले से धूम मचा दिया और छक्के लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव से भी आगे रहते हुए पहले नंबर पर रहे। इशान ने इस सीरीज में तीसरे नंबर पर खेलते हुए जमकर रन बनाए और अपनी उपयोगिता साबित की।

इशान किशन ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इशान ने कीवी टीम के खिलाफ 5वें मुकाबले में जो पारी खेली वो बेहद यादगार पारी उनके क्रिकेट करियर की रही क्योंकि ये उनके टी20आई क्रिकेट करियर का पहला शतक था जिसे उन्होंने 42 गेंदों पर पूरा किया था। इशान ने 103 रन बनाए और इस पारी के दौरान 10 छ्क्के और 6 चौके लगाए और इसके दम पर वो इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर भी बने।

IND vs NZ: इशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया T20I में सबसे तेज शतक, पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल का रिकॉर्ड भी तोड़ा

इशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में चार मैच खेले थे और इस दौरान उन्होंने कुल 215 रन बनाए जिसमें सबसे ज्यादा 16 छक्के शामिल थे जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर यानी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 5 मैचों में 182 रन बनाए और 15 छक्के लगाए। इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 242 रन बनाए और 14 छक्के उनके बल्ले से निकले।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
इशान किशन4421516
अभिषेक शर्मा5518215
सूर्यकुमार यादव5524214
शिवम दुबे5411712
ग्लेन फिलिप्स551769

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से बाहर होना तय, भारत के खिलाफ ऐसा करने पर ही सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री