IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच में तिरुअनंतपुरम में लोकल खिलाड़ी संजू सैमसन तो नहीं चल पाए, लेकिन इशान किशन ने ऐसी पारी खेली जो अपने आप में बेमिसाल रही। इशान ने इस मैच में अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाया जबकि ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का छठा शतक रहा और इसके दम पर उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इशान किशन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने।
कामरान अकमल को इशान ने छोड़ा पीछे
इशान किशन ने इस मैच में 42 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और 43 गेंदों पर 10 छक्के और 6 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 239.53 का रहा और ये उनके टी20 क्रिकेट करियर का छठा शतक भी रहा। इसके बाद वो टी20 क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। इशान ने कामरान अकमल को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20 में बतौर विकेटकीपर 5 शतक लगाए थे। पहले नंबर पर क्विंटन डिकॉक हैं जिन्होंने कुल 8 शतक लगाए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर
8 – क्विंटन डी कॉक
6 – ईशान किशन<br>5 – कामरान अकमल
4 – संजू सैमसन
इशान ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा
इशान ने इस मैच में 42 गेंदों पर शतक लगाया और वो भारत के लिए टी20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा जिन्होंने भारत के लिए इस प्रारूप में 45 गेंदों पर शतक लगाया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।
भारत के लिए T20I में सबसे कम गेंदों पर शतक लगाने वाले बैटर्स
रोहित शर्मा- 35 गेंद
अभिषेक शर्मा- 37 गेंद
संजू सैमसन- 40 गेंद
तिलक वर्मा- 41 गेंद
इशान किशन- 42 गेंद
सूर्यकुमार यादव- 45 गेंद
केएल राहुल- 46 गेंद
