IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में तिरुअनंतपुरम में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने स्टेडियम में बैठे दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैच में सूर्यकुमार यादव ओपनिंग करेंगे।
संजू ने इस वजह से किया बैटिंग का फैसला
टॉस जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि हम पहले बैटिंग करेंगे क्योंकि हम अपने बॉलर्स को टेस्ट करना चाहते हैं कि क्या हम टोटल को डिफेंड करने में सक्षम हो पाते हैं या नहीं। यहां की विकेट काफी अच्छी है और हमने शनिवार को प्रैक्टिस की थी और क्यूरेटर ने कहा था कि ये पिच सही खेलेगी। उन्होंने कहा कि इस मैच की प्लेइंग इलेवन मे अक्षर पटेल और इशान किशन की वापसी हो रही है जबकि एक और खिलाड़ी (वरुण चक्रवर्ती) वापसी कर रहे हैं।
तिलक का कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार
सूर्यकुमार यादव ने इस दौरान तिलक वर्मा के बारे में जिक्र किया और कहा कि वो कुछ प्रैक्टिस गेद खेलने के लिए थोड़ा समय ले रहे हैं और वो हमारे लिए एक बेहतरीन प्लेयर हैं। उनके आने के बाद टीम और सॉलिड हो जाएगी और हम सच में उनका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के बारे में उन्होंने कहा कि हमने लगभग सभी डिपार्टमेंट कवर कर लिए हैं चाहे वो बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग हो। पर हां, आप हर मैच से कुछ सीखते हैं और फिर अपनी कमी को दूर कर अगले मैच में उतरते हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
