इंडिया ए की टीम 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैच की चार दिवसीय सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने मंगलवार (1 सितंबर) को यह जानकारी दी। यह शृंखला न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैच की आगामी शृंखला की तैयारियों का हिस्सा होगी।

इंडिया ए के मुकाबले सीनियर टीम की टेस्ट शृंखला से पहले खेले जाएंगे। इन मुकाबलों की घोषणा न्यूजीलैंड क्रिकेट के लाल गेंद के घरेलू टूर्नामेंट प्लंकेट शील्ड के कार्यक्रम के तहत की गई। एनजेडसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।’

अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा

भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगा। दो टेस्ट मैच की सीरीज 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेले जाने वाले मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।

भारत अंक तालिका में पांचवें स्थान पर

भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत के पिछले टेस्ट दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से शृंखला अपने नाम की थी। भारत ने न्यूजीलैंड में 2008-09 के बाद टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत 3 मैचों की सीरीज 1-0 से जीता था। भारतीय टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर ने नेपियर टेस्ट में 643 मिनट बल्लेबाजी की थी। इससे भारतीय टीम हार से बच गई थी।

इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मैच के बाद डब्ल्यूटीसी अंक-तालिका

इंग्लैंड ने पाकिस्तान की टीम को दूसरे टेस्ट मैच में 194 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और अंकतालिका में पाकिस्तान की टीम 9वें स्थान पर ही है। वहीं इस मैच के बाद भारत अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ें।