डिफेंडिंग चैंपियन भारत के पास अपने खिताब की रक्षा करने का शानदार मौका है। आज तक ऐसा नहीं हुआ कि टी20 वर्ल्ड कप में किसी टीम ने बैक-टू-बैक चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया हो, लेकिन भारत के पास ऐसा करने का सुनहरा अवसर है। यही नहीं अब तक किसी भी मेजबान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीता है और टीम इंडिया के पास ऐसा करने का भी मौका है।

भारत के पास इतिहास रचने का मौका है, लेकिन सामने कीवी टीम है जो शानदार लय में है। न्यूजीलैंड ने जिस तरह से बेहद मजबूत साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया था वो कमाल का था। फिन एलन की शतकीय पारी और टिम सीफर्ट की अर्धशतकीय पारी के दम पर कीवी ने प्रोटियाज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को इस टीम के खिलाफ जीतने के लिए अपनी बेस्ट अंतिम ग्यारह के साथ उतरना होगा।

भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना कम

फाइनल से पहले सबसे ज्यादा चर्चा अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को लेकर हो रही है। दुनिया के नंबर एक बैटर अभिषेक और बॉलर वरुण चल नहीं रहे और भारत को इससे तकलीफ हो रही है। हालांकि अन्य खिलाड़ी जिम्मेदारी ले रहे हैं, लेकिन इन दोनों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में क्या ये प्लेइंग इलेवन में रहेंगे तो इसका जवाब है कि हां, वैसे एक बार को वरुण की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है, लेकिन अभिषेक टीम का हिस्सा रहेंगे। इसके अलावा भारतीय टीम में किसी तरह की बदलाव की संभावना नहीं है।

न्यूजीलैंड की बात करें तो ये भी अपनी प्लेइंग इलेवन में फाइनल के लिए बदलाव करे इसकी संभावना कम ही नजर आती है। इस टीम में टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, चैपमैन, डेरिल मिचेल जैसे बैटर हैं जबकि स्पिनर के रूप में टीम में सैंटनर, कोल मैककॉन्ची मौजूद हैं। टीम में तेज गेंदबाज के रूप में मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन भी हैं। रचिन, ग्लेन फिलिप्स टीम को स्पिन विकल्प उपलब्ध करवाते हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

ये खबरें भी पढ़ें

अर्जुन तेंदुलकर शादी के एक दिन बाद मैच खेलने उतरे मैदान पर, एक ओवर में लुटाए 20 रन; टीम को सेमीफाइनल में मिली हार

Jansatta Opinion: खुद ही टीम से बाहर होने का रास्ता बना रहे अभिषेक? फेल रहे तो इस खिलाड़ी की टी20 में एंट्री तय