टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 रन से जीत के बाद भारत फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। मेन इन ब्लू को इस मैदान पर दो बार झटका लगा है। 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ हफ्ते पहले भारतीय टीम सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से भारी हार के बाद बाहर होने की कगार पर थी।
सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में किस्मत बदलने की उम्मीद करेगी। भारत की तरह कीवी टीम का भी टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका से और फिर सुपर 8 में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने ईडन गार्डन में फिन एलन की 33 गेंदों में सेंचुरी की मदद से टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इससे साउथ अफ्रीका का काम तमाम हो गया।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के मुफिद होने के लिए जानी जाती है और भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में भी इसके ऐसे ही रहने की संभावना है। पिच काली और लाल मिट्टी दोनों से बनी है। काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने का मौका मिलेगा। लाल मिट्टी की सतह पर फ्री-फ्लोइंग स्ट्रोक प्ले और सही बाउंस मिलेगा, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
अहमदाबाद मौसम रिपोर्ट
एक्यूवेदर ऐप के अनुसार, रविवार को अहमदाबाद सुबह तामान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम बहुत गर्म रहने की उम्मीद है। दोपहर बाद डिग्री सेल्सियस 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। फिर शाम को 29 डिग्री तक गिर जाएगा। मैच शुरू होने तक मौसम साफ और गर्म रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ओस की भूमिका अहम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: अभिषेक-वरुण क्या होंगे टीम से बाहर? फाइनल के लिए भारत-न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
