भारत या न्यूजीलैंड दोनों में से कौन टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करेगा इसे लेकर तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। अब फाइनल मुकाबले को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी भविष्यवाणी की और कहा कि मैं चाहता हूं कि न्यूजीलैंड, भारत को हरा दे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा।

डेल स्टेन ने कहा कि कीवी टीम को जीतने के लिए भारत को जबरदस्त तरीके से चोक करना होगा। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि अगर न्यूजीलैंड जीत जाता है तो ठीक है नहीं तो वह खुशी-खुशी चोकर्स का टैग हैंड ओवर कर देंगे जो अक्सर साउथ अफ्रीका को दिया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन मैं यह खुद ही कह रहा हूं।

न्यूजीलैंड की टीम भारत को नहीं हरा पाएगी

स्टेन ने अपने यूट्यूब चैनल पर आगे कहा कि न्यूजीलैंड ने ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीते हैं जबकि वो हमसे ज्यादा फाइनल खेले हैं। कोई बुरा मत मानना, लेकिन प्लीज इसे जीतो नहीं तो मैं चोकर्स का टैग तुम्हें दे रहा हूं और ये तुम्हारा है। मुझे न्यूजीलैंड पसंद है, लेकिन वो भारत को नहीं हरा पाएंगे। भारत को हराने के लिए न्यूजीलैंड को इस टीम को चोक करना होगा। मैं कह रहा हूं ये मुमकिन है। मैं सच में चाहता हूं कि न्यूजीलैंड की टीम जीते, लेकिन क्या वो भारत को हरा पाएंगे तो इसका जवाब है नहीं।

आपको बता दें कि भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है जिसमें वो दो बार विजेता बना है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार फाइनल में पहुंची है और अब तक ये खिताब नहीं जीत पाई है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहली बार मुकाबला होगा। ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा और भारत के पास अपने खिताब को डिफेंड करने का बेहतरीन मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें

Jansatta Analysis: वरुण बनाम कुलदीप, फाइनल की प्लेइंग 11 के लिए कौन बड़ा दावेदार; न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों का प्रदर्शन साधारण

Jansatta Opinion: खुद ही टीम से बाहर होने का रास्ता बना रहे अभिषेक? फेल रहे तो इस खिलाड़ी की टी20 में एंट्री तय