India vs New Zealand 4th T20 Match Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं। भारत ने पहले तीन मैच जीतते हुए सीरीज कब्जा ली है। ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ नहीं लेकिन उन खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है जो टीम बैलेंस और इंजरी के चलते बाहर थे।

इसमें सबसे बड़ा नाम इशान किशन का हो सकता है। इशान पिछले दोनों मुकाबले नहीं खेले थे और उनकी उपलब्धता पर दोनों मैच से एक-एक दिन पहले बीसीसीआई ने अपडेट भी दिया था। आखिरी अपडेट के मुताबिक इशान अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं और तीसरे मैच के लिए नहीं उपलब्ध रहेंगे। अब चौथे मैच से पहले इशान किशन पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया लेकिन उनकी नेट सेशन से लगातार अभ्यास करते हुए और बल्लेबाजी करते हुए तस्वीरें सामने आईं।

वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर?

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इशान किशन चौथे टी20 में खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि बोर्ड ने भी कोई नया अपडेट नहीं दिया है। अब सवाल है कि इशान किशन आएंगे तो वैभव सूर्यवंशी को दुर्भाग्यवश बाहर होना पड़ेगा। हालांकि, वैभव ने तीसरे मैच में 19 गेंद पर 45 रन की अच्छी शुरुआत की थी। अब इशान की वापसी से उन्हें बाहर होना पड़ सकता है। वहीं एक और बड़ा बदलाव चौथे टी20 में नजर आ रहा है।

भुवनेश्वर कुमार की जगह पर खतरा

भुवनेश्वर कुमार ने पहले मैच में 4 ओवर में 49 रन दिए और एक भी विकेट नहीं मिला, दूसरे मैच में उन्होंने चार ओवर में 50 रन दिए और एक विकेट लिया। फिर तीसरे मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में बिना किसी विकेट के 40 रन खर्च कर दिए। ऐसे में भुवी का यह तीनों मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। वहीं मयंक यादव ने पहला मैच खेला था और प्रभावित भी किया था। अब चौथे मुकाबले में अर्शदीप, मयंक और प्रिंस की पेस बैट्री नजर आ सकती है। अगर भुवी को एक और मौका मिला तो अर्शदीप को आराम देकर मयंक को लाया जा सकता है।

चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल? शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार , वरूण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

IND vs NZ: भारत से सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, 257 टी20 विकेट लेने वाला गेंदबाज आखिरी दो मैचों से बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की भारत के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले तीन मैच गंवाकर सीरीज गंवाई, फिर मैट हेनरी चोट के कारण श्रंखला से बाहर हुए, अब एक और सीनियर पेसर टीम के आखिरी दो मैचों से बाहर हो गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर