भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले खेलने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लाप साबित हुई। भारत के लिए अर्शदीप सिंह समेत सभी तेज गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कीवी टीम को 200 के पार तक नहीं जाने दिया। 40.2 ओवर खेलते हुए कीवी टीम 185 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उन्होंने अपने 10 ओवर में 70 रन दिए। वहीं अपना दूसरा वनडे इंटरनेशनल खेल रहे अंशुल कंबोज ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 2 विकेट लेते हुए सिर्फ 22 रन दिए। कंबोज ने दो मेडन ओवर भी डाले।
अन्य पेसर गुरनूर बराड़ को भी तीन सफलताएं मिलीं, उन्होंने अपने 9.2 ओवर में 44 रन दिए। वहीं चौथे पेसर आकिब नबी दार अब भी अपना पहला इंटरनेशनल विकेट तलाश रहे हैं। उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देते हुए अपना पहला विकेट तलाशते रहे। अर्शदीप और आकिब ने इस मैच में नई गेंद से शुरुआत की थी।
रोहित-विराट की शानदार फील्डिंग
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी बेहतरीन फील्डिंग और थ्रो से भारत को सबसे बड़ा विकेट दिलवाया। उन्होंने डैरिल मिचेल का विकेट दिलवाने में मदद की। मिचेल ने पिछले 7 मैचों में से चार शतक और 2 अर्धशतक भारत के खिलाफ लगाए थे। इसके बाद विराट कोहली ने स्लिप पर बेहतरीन कैच पकड़ा और नाथन स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
11वें नंबर के टिकनर का कमाल
न्यूजीलैंड ने 146 रन पर 9 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ब्लेयर टिकनर ने शानदार बल्लेबाजी की और स्कोर 185 तक पहुंचा दिया। उन्होंने अर्शदीप सिंह के आखिरी ओवर में तीन छक्के समेत 19 रन ठोके। उन्होंने 23 गेंद पर 34 रन की पारी खेली।
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे का स्कोरकार्ड
India in New Zealand, 5 ODI Series, 2026
New Zealand
185 (40.2)
India
143/5 (22.4)
Match Ended ( Day – 1st ODI )
India beat New Zealand by 5 wickets (DLS method)
पहले वनडे के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी दार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स,, जैकब डफी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।
दिल्ली में प्रदूषण के कारण नहीं हो पाएगा वनडे मैच? भारत-श्रीलंका एकदिवसीय मुकाबले को शिफ्ट करने की गुहार
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था। इस मैच को अब स्थानांतरित किया जा सकता है। इसका कारण दिल्ली का प्रदूषण और स्टेडियम में ग्राउंड पर चल रहे कुछ काम को बताया जा रहा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
