IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम को ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच में अच्छी शुरुआत तो की, लेकिन वो बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने इस मैच में 16 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 187.50 का रहा। अपनी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए साथ ही उन्होंने इस मैच के पहले ओवर में एक छक्का लगाया और अफगानिस्तान के खिलाफ रहमानुल्ला गुरबाज के इस रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

अभिषेक ने तोड़ा गुरबाज का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें मैच में भारत ने पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। इसके बाद वो टी20आई में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में गुरबाज के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक ने अब तक पहले ओवर में टी20आई में 104 गेंदों पर 10 छक्के लगाए हैं जबकि गुरबाज ने भी पहले ओवर में अब तक 10 छक्के ही लगाए हैं।

T20I के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स (फुल मेंबर)

13 छक्के – एविन लुईस (163 गेंद)
13 छक्के – पॉल स्टर्लिंग (447 गेंद)
12 छक्के – मार्टिन गुप्टिल (367 गेंद)
12 छक्के – रोहित शर्मा (401 गेंद)
10 छक्के – रहमानुल्ला गुरबाज (244 गेंद)
10 छक्के – अभिषेक शर्मा (104 गेंद)

अभिषेक ने बनाए 73 गेंदों पर 182 रन

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान कुल 73 गेंदों का सामना किया और इस पर उन्होंने कुल 182 रन बनाए। इस दौरान अभिषेक का स्ट्राइक रेट 249.31 का रहा और इन मैचों में उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी खेली और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन रहा। अभिषेक ने इस सीरीज में कुल 16 चौके और 15 छक्के लगाए जबकि दो बार वो गोल्डन डक पर आउट हुए जबकि उनका औसत 45.50 का रहा।

T20I के पहले ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

12 छक्के – रोहित शर्मा (401 गेंद)
10 छक्के – अभिषेक शर्मा (104 गेंद)
7 छक्के – ईशान किशन (98 गेंद)
4 छक्के – वीरेंद्र सहवाग (37 गेंद)
4 छक्के – यशस्वी जायसवाल (85 गेंद)
3 छक्के – संजू सैमसन (63 गेंद)