भारत न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (31 जनवरी 2026) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुका है जबकि न्यूजीलैंड इस सीरीज को 3-2 पर खत्म करने की कोशिश करेगी। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमें यह आखिरी मैच खेलेंगी। न्यूजीलैंड इस मैच में अपनी बेस्ट टीम उतारने की कोशिश में होगी तो वहीं टीम इंडिया का प्रयास अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का हो सकता है।

IND vs NZ 5th T20I Live Cricket Score: Watch Here

ग्रीनफील्ड स्टेडियम में हाईस्कोरिंग रह सकता है मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच हाईस्कोरिंग रहने की संभावना है क्योंकि इस मैदान पर अब तक 07 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 4 रन डिफेंड और 3 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। यहां टी20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 155 रन रहा है।

IND vs NZ 5th T20I Playing 11 Prediction: इशान-अक्षर की होगी वापसी? हार्दिक को मिल सकता है आराम, न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 की यह संभावित प्लेइंग XI

आज के मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

टीम इंडिया की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह

ये है भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच कब खेला जाना है?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच बुधवार 31 जनवरी 2026 को खेला जाना है।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच कहां खेला जाना है?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाना है।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल के लिए कितने समय टॉस होना है?
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच की शुरुआत यानी पहली गेंद कितने बजे फेंकी जानी है?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच की शुरुआत यानी पहली गेंद शाम 07:00 बजे फेंकी जानी है।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच को भारत में किस टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं।
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में किस OTT चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है?
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवां टी20 इंटरनेशनल मैच की भारत में JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।