IND vs NZ 5th T20I Match Team Prediction, Playing 11 Today Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (31 जनवरी 2026) तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज पर अपना कब्जा कर चुकी है। सीरीज में अभी भारतीय टीम 3-1 से आगे है। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में भारत को 50 रन से मात देकर सीरीज में जीत का खाता खोला था। आखिरी टी20 में न्यूजीलैंड की कोशिश यही रहेगी कि सीरीज को कम से कम 2-3 पर खत्म किया जाए। वहीं भारतीय टीम इस मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है।
अक्षर और इशान की होगी वापसी?
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज इशान किशन और अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। इशान पिछले मैच में बाहर बैठे थे जबकि अक्षर पटेल इंजरी की वजह से सीरीज के पहले मुकाबले के बाद से ही बाहर हैं। अक्षर पटेल की चोट तो ठीक हो गई है। ऐसे में आज उनकी वापसी हो सकती है। अक्षर की अगर वापसी होती है तो रवि बिश्नोई को बाहर जाना पड़ सकता है।
‘संजू तो संजू हैं’, बैटिंग कोच ने भारतीय ओपनर का किया बचाव; 5वें मैच में टीम के लिए कर सकते हैं ओपन
हार्दिक पंड्या को मिल सकता है आराम
टीम के हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को भी आराम दिए जाने की उम्मीद है, जिन्होंने अब तक सीरीज़ के सभी 4 मैच खेले हैं। हार्दिक का प्रदर्शन भी चारों मैचों में बढ़िया रहा है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले पंड्या को ब्रेक दिया जा सकता है। वहीं इस सीरीज में अब बुरी तरह फ्लॉप रहे संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि वह अपने होमटाउन में खेलेंगे। संजू की कोशिश रहेगी कि इस मैच में वह अपना फॉर्म हासिल कर लें।
IND vs NZ 5th T20I के लिए संभावित XI
टीम इंडिया की संभावित XI: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
न्यूज़ीलैंड की संभावित XI: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरियल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जकारी फाउल्केस, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
