साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 में शनिवार (31 जनवरी) को भारतीय टीम 3 बदलाव के साथ उतरी, लेकिन श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला। भारतीय टीम ने उन खिलाड़ियों को मौका दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा हैं और 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलने उतर सकते हैं। भारत की प्लेइंग 11 में इशान किशान, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई।
हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई को बाहर किया गया। खराब फॉर्म से गुजर रहे संजू सैमसन की जगह टीम में बरकरार है। इसके अलावा रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। हर्षित और कुलदीप टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। रवि बिश्नोई को टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह चुना गया है। श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा की जगह टीम में चुना गया था, लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेले। वह टीम के एकमात्र सदस्य रहे, जिन्हें सीरीज में एक भी मैच में मौका नहीं मिला।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल देखने के लिए क्लिक करें
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में चार बदलाव
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में चार बदलाव हुए। डेवोन कॉनवे की जगह फिन एलन, मार्क चैपमैन की जगह बेवोन जैकब्स, काइल जेमीसन को जाकारी फाउल्क्स की जगह और मैट हेनरी की जगह लॉकी फर्ग्युसन को मौका मिला। सूर्यकुमार यादव ने तिरुवनंतपुरम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इससे पहले दो मैचों में उसने गेंदबाजी की थी। भारतीय 3-1 से पहले ही पांच मैचों की टी20 सीरीज जीत चुकी है।
न्यूजीलैंड प्लेइंग XI
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, जैकब डफी।
भारत प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
