भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच में रविवार (1 नवंबर) को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यह सीरीज में पहला मौका है जब मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता और भारत को पहली बार पहली पारी में बल्लेबाजी करना होगी।
भारत पहले ही 3-1 से सीरीज जीत चुका है, ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि हेमिल्टन के सेडन पार्क में प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि, भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए। अक्षर पटेल और मयंक यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती को मौका मिला। भुवनेश्वर चौथे मैच में नहीं खेले थे। वरुण का यह इस सीरीज में पहला मैच है। कुलदीप यादव को एक भी मैच में मौका नहीं मिला।
भारतीय टीम केवल 7 बल्लेबाजों के साथ उतरी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस टी20 सीरीज में यह पहला अवसर है जब भारतीय टीम केवल 7 बल्लेबाजों के साथ उतरी है। अमूमन ऐसा देखने को मिलता नहीं है। न्यूजीलैंड ने भी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। ब्लेयर टिकनर को मैट फिशर की जगह मौका मिला। बता दें कि भारतीय टीम पहले तीन टी20 मैच जीते। चौथे में उसे 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्न, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
इंडिया ए ने बनाए 346 रन
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट में क्राइस्टचर्च में इंडिया ए ने पहली पारी में 102.4 ओवर में 346 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रनों की पारी खेली। आकाशदीप ने 116 गेंद पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें।
