scorecardresearch

IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

India vs New Zealand 2nd T20 Match: भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए।

ind vs nz | ind vs nz 2nd t20 | india vs new zealand
ind vs nz 2nd t20: लखनऊ के स्पिनिंग ट्रैक पर 100 रन का लक्ष्य हासिल करने में टीम इंडिया के पसीने छूटे। (फोटो – बीसीसीआई)

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में रविवार को 6 विकेट से हराकर 1-1 बराबरी कर ली। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन ही बना पाई। टीम इंडिया ने 100 रन के लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी थी। उमरान मलिक की जगह युजवेंद्र चहल को मौका मिला था।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में तीसरे टी20 मैच जुड़े अपडेट्स पढ़ें

New Zealand in India, 3 T20I Series, 2023Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium, Lucknow   28 March 2023

India 101/4 (19.5)

vs

New Zealand   99/8 (20.0)

Match Ended ( Day – 2nd T20I ) India beat New Zealand by 6 wickets

Live Updates

IND vs NZ 2nd T20 Match: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 में एक भी छक्का नहीं लगा। पहली बार भारत में किसी टी20 मैच में ऐसा हुआ।

22:28 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया

टीम इंडिया को आखिरी ओवर में 6 रन चाहिए। ब्लेयर टिकनर के हाथों में गेंद। पहली गेंद पर 1 रन। दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव प्वाइंट के ऊपर से खेलना चाहते थे, गेंद विकेटकीपर के हाथों में गई और कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर कॉट एंड बोल्ड का मौका गंवाया। एक रन बना। हार्दिक पांड्या स्ट्राइक पर। चौथी गेंद पर सिंगल आया। दो गेंद पर तीन की दरकार थी। रन आउट का चांस था। पांड्या बाल-बाल बचे। पांचवीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने चौका लगाया। टीम इंडिया ने 6 विकेट से मैच अपने नाम किया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 20 गेंद पर नाबाद 15 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाए।

https://twitter.com/BCCI/status/1619743994724102146?s=20&t=6FUJwn692CeoUeSa2A-Cmw

22:23 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: भारत को जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रन चाहिए

लॉकी फर्ग्युसन ने 19वें ओवर की पहली 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए थे। 5वीं गेंद पर हार्दिक पांड्या ने चौका जड़ा। आखिरी गेंद पर 1 रन आया। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 4 विकेट पर 94 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 6 रन चाहिए।

22:20 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: भारत को जीत के लिए 12 गेंद पर 13 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 18 ओवर के बाद 4 विकेट पर 87 रन बनाए हैं। जीत के लिए 12 गेंद पर 13 रन चाहिए। हार्दिक पांड्या 7 और सूर्यकुमार यादव 20 रन बनाकर क्रीज पर। 19वां ओवर लॉकी फर्ग्युसन करेंगे।

22:14 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 18 गेंद पर 18 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 17 ओवर के बाद 4 विकेट पर 82 रन बनाए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 18 रन चाहिए। हार्दिक पांड्या 4 और सूर्यकुमार यादव 18 रन बनाकर क्रीज पर। लखनऊ के स्पिनिंग विकेट पर 100 रन का टारगेट भी पहाड़ जैसा लग रहा है।

22:04 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: वाशिंगटन सुंदर रन आउट

वाशिंगटन सुंदर रन आउट हो गए। उन्होंने 10 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 14.2 ओवर में 4 विकेट पर 70 रन। टीम इंडिया को 33 गेंद पर 30 रन चाहिए। ग्लेन फिलिप्स की गेंद को सूर्यकुमार यादव ने रिवर्स स्वीप खेलने का प्रयास किया। एल्बीडब्ल्यू का अपील हुआ। सूर्यकुमार यादव रन लेने के चक्कर में दूरी छोर पर पहुंच गए। वाशिंगटन सुंदर ने इंकार किया, लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। सुंदर ने अपना विकेट सूर्यकुमार के लिए फेंक दिया।

21:59 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 36 गेंद पर 30 रन चाहिए

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 14 ओवर के बाद 3 विकेट पर 70 रन। जीत के लिए 36 गेंद पर 29 रन चाहिए। वाशिंगटन सुंदर 10 और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:43 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा

टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा। राहुल त्रिपाठी 13 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया का स्कोर 10.4 ओवर में 3 विकेट पर 50 रन। जीत के लिए 56 गेंद पर 50 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर क्रीज पर।

21:33 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: इशान किशन रन आउट

टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। इशान किशन रन आउट हो गए। उन्होंने 19 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 8.5 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन। जीत के लिए 54 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर। राहुल त्रिपाठी 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:23 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 66 रन की जरूरत

टीम इंडिया ने 7 ओवर के बाद 1 विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 66 रन की जरूरत है। इशान किशन 15 और राहुल त्रिपाठी 5 रन बनाकर क्रीज पर।

21:10 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: शुभमन गिल बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में आउट

माइकल ब्रेसवेल ने टीम इंडिया को पहला झटका दिया। शुभमन गिल बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इशान किशन 4 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन। जीत के लिए 83 रन का जरूरत।

20:59 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर। जैकब डफी ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 8 रन। शुभमन गिल 7 और इशान 1 रन बनाकर क्रीज पर।

20:48 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: भारत को जीत के लिए मिला 100 रन का लक्ष्य

लखनऊ टी20 में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 99 रन ही बना पाई। यह कीवी टीम का भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है। मिचेल सैंटनर ने नाबाद 19 रन बनाए।

20:31 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने लॉकी फर्ग्युसन को डक पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर में 8 विकेट पर 83 रन। मिचेल सैंटनर 12 रन बनाकर क्रीज पर। उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट झटके।

20:30 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई

अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को 7वीं सफलता दिलाई है। उन्होंने ईश सोढ़ी को 1 रन पर पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.4 ओवर में 7 विकेट पर 83 रन। मिचेल सैंटनर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

20:25 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: हार्दिक पांड्या ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजा

हार्दिक पांड्या ने माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन। मिचेन सैंटनर 10 रन बनाकर क्रीज पर।

20:14 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाया हुआ है

भारतीय स्पिनर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाया हुआ है। 15 ओवर के बाद भी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 71 रन है। मिचेल सैंटनर 6 और माइकल ब्रेसवेल 9 रन बनाकर क्रीज पर।

20:02 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: मार्क चैपमैन रन आउट

न्यूजीलैंड को 5वां झटका लगा। मार्क चैपमैन रन आउट हुए। उन्होंने 14 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल 5 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 12.4 ओवर में 5 विकेट पर 60 रन।

19:50 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: कुलदीप यादव ने डारेल मिचेल को आउट किया

कुलदीप यादव ने डारेल मिचेल को आउट करके टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। वह 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 10 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन।

19:36 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा

दीपक हुड्डा ने ग्लेन फिलिप्स को पवेलियन भेजा। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 6.5 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन। मार्क चैपमैन 2 रन बनाकर क्रीज पर।

19:36 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: पावरप्ले को बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन

भारतीय स्पिनर्स ने दबदबा बनाया हुआ है। पावरप्ले को बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 33 रन। मार्क चैपमैन 1 और ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या ने गेंद दीपक हुड्डा को सौंपी है।

19:24 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई

वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई है। डेवोन कॉनवे ने रिव्यू लिया, लेकिन नहीं बच पाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 4.4 ओवर में 2 विकेट पर 28 रन। मार्क चैपमैन 0 रन बनाकर क्रीज पर।

19:20 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई

युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने विकेट मेडन ओवर किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन। डेवोन कॉनवे 10 और मार्क चैपमैन क्रीज पर।

19:14 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: हार्दिक पांड्या के ओवर में 11 रन बने

न्यूजीलैंड ने 3 ओवर के बाद बगैर विकेट के 21 रन बना लिए हैं। फिन एलेन 11 और डेवोन कॉनवे 10 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या के ओवर में 11 रन बने। इससे पहले वाशिंगटन सुंदर ने सिर्फ 4 रन दिए थे।

19:05 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। टीम इंडिया के लिए हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर विकेट के 6 रन है। डेवोन कॉनवे 5 और फिन एलेन 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

18:39 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: न्यूजीलैंड की प्लेइंग

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

18:38 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया प्लेइंग 11

शुभमन गिल, इशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

18:37 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: टीम इंडिया में एक बदलाव

दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है। स्टार पेसर उमरान मलिक की जगह स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका मिला। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

18:34 (IST) 29 Jan 2023
IND vs NZ Live: भारत की पहले गेंदबाजी

न्यूजीलैंड ने रविवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है।

IND vs NZ 2nd T20 Match:शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी तथा मुख्य गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन से पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम को तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम रांची में पहले मैच में न्यूजीलैंड के स्पिन जाल में फंस गई थी और उसे 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों की कमजोरी भी सामने आई क्योंकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने रन लुटाकर टीम को दबाव में डाला। मलिक ने जहां अपने एक ओवर में 16 रन दिए उन्हें अर्शदीप ने पारी के अंतिम ओवर में 27 रन लुटाए। इससे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पर दबाव बन गया। अर्शदीप का आखिरी ओवर आखिर में मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। भारत की बल्लेबाजी में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके चोटी के तीन बल्लेबाज केवल 15 रन जोड़ पाए। भारत यदि हार का अंतर कम कर पाया तो उसका श्रेय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को जाता है जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। वाशिंगटन ने बाद में स्वीकार किया कि 150 का स्कोर बराबरी का होता। कप्तान पंड्या इसके बावजूद तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को पदार्पण का मौका देंगे इसकी संभावना कम लगती है। वह संभवत: अर्शदीप को वापसी का मौका दे सकते हैं। शुभमन गिल वनडे में बेहतरीन फॉर्म में थे लेकिन टी20 में वह इसे बरकरार नहीं रख पाए। उन्होंने अब तक केवल चार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले हैं और उन्हें आगे मौका दिया जाना तय है लेकिन टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता ईशान किशन और दीपक हुड्डा की फॉर्म है। किशन ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ा था लेकिन इसके बाद वह इस फॉर्म को बरकरार नहीं रख पाए। सलामी बल्लेबाज के रूप में उतर रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने उसके बाद 37, 2, 1, 5, नाबाद 8, 17 और 4 रन की पारियां खेली हैं। अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय की ही बात करें तो इस प्रारूप में उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक 14 जून 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। हुड्डा भी ‘पावर हिटर’ के रूप में खास सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं। पिछली 13 पारियों में उनका औसत केवल 17.88 है। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में नाबाद 41 रन रहा। रांची में शुक्रवार को पहले मैच में वह 10 गेंदों पर केवल 10 रन बना पाए थे। इसके बावजूद मध्यक्रम में जितेश शर्मा को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लाए जाने की संभावना नहीं है। पहले मैच में हार के बावजूद भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करने के अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 50 रन भी बनाए। विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन उन्हें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से सहयोग की जरूरत है। जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो वह भारत में श्रृंखला जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। उसका दारोमदार एक बार फिर से डेवोन कॉनवे और डेरिल मिशेल पर टिका रहेगा।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×