India vs New Zealand, 2nd ODI Cricket Match: टीम इंडिया (Team India) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज अपने नाम किया। साल 2019 के बाद से टीम कोई होम सीरीज नहीं हारी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया था। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 108 रन पर समेट दिया। टीम इंडिया ने 109 के टारगेट को 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
रोहित शर्मा बने ‘गजनी’, टॉस जीतकर क्या करना है भूल गए टीम इंडिया के कप्तान
India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score: टीम इंडिया ने घर में साल 2019 के बाद से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से हरा दिया। शुभमन गिल 36 और इशान किशन 8 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम इंडिया ने 109 के टारगेट को 20.1 ओवर में हासिल करके सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।
https://twitter.com/BCCI/status/1616783364060762112?s=20&t=ZxOLKl6qY0TDtLaRzSq9Eg
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 11 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टंप हुए। टीम इंडिया का स्कोर 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन। जीत के लिए 11 रन और चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर इशान किशन क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 18 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 11 रन चाहिए। शुभमन गिल 35 और विराट कोहली 11 रन बनाकर क्रीज पर है। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त बनाने के करीब है।
रोहित शर्मा अर्धशतक लगाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 49 गेंद पर 51 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 14.1 ओवर में 1 विकेट पर 72 रन। जीत के लिए 37 रन चाहिए। शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली आए हैं।
रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 47 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन ठोक दिए है। टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर में बगैर विकेट के 71 रन। जीत के लिए 31 रन चाहिए।
टीम इंडिया ने 10 ओवर के बाद बगैर विकेट के 52 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 57 रन चाहिए। रोहित शर्मा 40 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 38 रन बनाकर क्रीज पर शुभमन गिल 14 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 24 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 85 रन चाहिए। रोहित शर्मा 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 24 गेंद पर 18 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 6 रन बनाकर क्रीज पर है।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 1 रन।
न्यूजीलैंड की टीम को भारतीय गेंदबाजों ने 108 रन पर समेट दिया। मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। आखिरी विकेट कुलदीप यादव को मिला। ब्लेयर टिकनर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम इंडिया को 109 रन का टारगेट मिला।
लॉकी फर्ग्युसन को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। ब्लेयर टिकनर नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 33.1 ओवर में 9 विकेट पर 105 रन। हेनरी सिपले 1 रन बनाकर क्रीज पर।
वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड को 8वां झटका दिया। न्यूजीलैंड का स्कोर 31.1 ओवर में 8 विकेट में 103 रन। ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर आउट हुए। हेनरी सिपले 0 रन बनाकर क्रीज पर।
न्यूजीलैंड को हार्दिक पांड्या ने 7वां झटका दिया। मिचेल सैंटनर 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज के तौर पर हेनरी सिपले क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स 36 रन बनाकर क्रीज पर। हार्दिक पांड्या अबतक 2 विकेट चटका चुके हैं।
न्यूजीलैंड की टीम ने 28 ओवर में 6 विकेट पर 95 रन बनाए। मिचेल सैंटनर 21 और ग्लेन फिलिप्स 34 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 28 रन बने और कोई विकेट नहीं गिरा।
न्यूजीलैंड की टीम ने 23 ओवर में 6 विकेट पर 67 रन बना लिया है। मिचेल सैंटनर 6 और ग्लेन फिलिप्स 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 11 रन की साझेदारी हुई। पिछले 5 ओवर में 11 रन बने और 1 विकेट गिरा।
न्यूजीलैंड को मोहम्मद शमी ने छठा झटका दिया। पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल को 22 रन पर पवेलियन भेजा। ब्रेसवेल ने ग्लेन फिलिप्स 17 के साथ 4 साथ 41 रन की साझेदारी की थी। न्यूजीलैंड का स्कोर 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 56 रन।
न्यूजीलैंड ने 14 ओवर के बाद 28 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। माइकल ब्रेसवेल 4 और ग्लेन फिलिप्स 8 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 गेंद पर 13 रन की साझेदारी हुई।
शार्दुल ठाकुर को विकेट मिला। टॉम लैथम 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड की टीम 10.3 ओवर में 15 रन पर 5 विकेट गंवाकर संकट में। नए बल्लेबाज के तौर माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर। ग्लेन फिलिप्स अभी तक खाता नहीं खोले हैं।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी है। हार्दिक पांड्या ने कीवी टीम को चौथा झटका दिया है। न्यूजीलैंड का स्कोर 9.4 ओवर में 4 विकेट पर 15 रन। टॉम लैथम 1 और ग्लेन फिलिप्स नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।
मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। डारेल मिचेल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 6.1 ओवर में 3 विकेट पर 9 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर टॉम लैथम क्रीज पर। डेवोन चॉनवे 2 रन बनाकर क्रीज पर।
मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया। हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड का स्कोर 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 8 रन। डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर क्रीज पर नए बल्लेबाज के तौर पर डारेल मिचेल क्रीज पर।
टीम इंडिया के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड पर दबदबा बनाया हुआ है। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 1 विकेट पर 8 रन है। हेनरी निकोल्स 2 और डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद सिराज ने 2 ओवर में 3 और मोहम्मद शमी ने 3 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिए हैं।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिन एलेन और डेवोन कॉनवे क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। फिन अलेन को उन्होंने पांचवी गेंद पर बोल्ड कर दिया। नए बल्लेबाज के तौर पर हेनरी निकोल्स क्रीज पर। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बगैर रन के 1 विकेट।
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान/विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। पहले वनडे में खेली टीम ही रायपुर में भी मैदान पर उतरेगी।
India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रृंखला जीतने की कवायद में जुटे भारत को अपने मध्यक्रम से अधिक रन और डेथ ओवरों में गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शहर पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी कर रहा है और ऐसे में 60 हजार से अधिक दर्शकों के स्टेडियम में आकर मेजबान टीम का हौसला बढ़ाने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड की टीम 350 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले मैच में 131 रन पर छह विकेट गंवाने के बावजूद 206 रन और बनाने में सफल रही थी जो भारत के लिए चिंता का सबब होगा। मेहमान टीम वापसी करते हुए जोरदार जीत दर्ज करने के करीब थी लेकिन मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शुभमन गिल ने बल्ले से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दोहरा शतक जड़ा और अकेले दम पर भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पिछले कुछ समय से प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हार्दिक पंड्या से पारी के अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ रनों की उम्मीद होगी। बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने के बाद मध्य क्रम में जगह पाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन हैदराबाद में पहले वनडे में नाकाम रहने के बाद इस बार मौके का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे। कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में लग रहे हैं और उन्हें अच्छी शुरुआत भी मिली है लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। वह भी एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।