अंशुल कम्बोज ने अपना पिछला वनडे पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेला था। उस मैच में उन्होंने 9 ओवर में 82 रन दिए थे। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडेन पार्क में कम्बोज ने पहले वनडे मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन के साथ 22 रन ही दिए और दो विकेट भी लिए। उन्हें इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। पिछले 21 साल में यह भारत की तरफ से किसी तेज गेंदबाज का संयुक्त तौर पर दूसरा बेस्ट ODI स्पेल था।

इस मामले में अंशुल कम्बोज ने भारत के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा और अजीत अगरकर की बराबरी की है। अगर इकॉनमी के लिहाज से देखें तो उन्होंने बराबरी की है, लेकिन उन्होंने नेहरा और अगरकर के मुकाबले एक अतिरिक्त मेडन ओवर डाला है। इस लिहाज से अंशुल कम्बोज दोनों से आगे हैं। वहीं पिछले 21 साल में भारत के लिए बेस्ट स्पेल डालने वाले खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह हैं।

भारत के लिए पिछले 21 साल में बेस्ट ODI स्पेल डालने वाले तेज गेंदबाज

गेंदबाजगेंदबाजी स्पेलइकॉनमीविपक्षी टीममैदानतारीख
आशीष नेहरा10-1-22-22.2श्रीलंकादांबुला3 अगस्त 2005
अजीत अगरकर10-1-22-22.2वेस्टइंडीजकुआलालंपुर (KAO)20 सितंबर 2006
जसप्रीत बुमराह10-1-22-42.2जिम्बाब्वेहरारे15 जून 2016
अंशुल कम्बोज10-2-22-22.2न्यूजीलैंडऑकलैंड4 नवंबर 2026

नोट: आंकड़े 4 नवंबर 2026 तक के हैं।

भारत की शानदार गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 185 पर ढेर

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट अपने नाम किए। कीवी टीम के लिए 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स 30 और टिम साइफर्ट ने 38 रन की पारी खेली।

186 रन के जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा का विकेट पहले ओवर में गंवा दिया। रोहित खाता भी नहीं खोल पाए। उसके बाद बारिश के कारण मैच में लक्ष्य संशोधित हुआ। भारत ने 22.4 ओवर 143 रन बनाकर पहला वनडे मैच 5 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाए थे। भारत के सामने बारिश के कारण 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य था। विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली।

विराट कोहली बने नंबर 1, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड; ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर

विराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ नंबर 1 की कुर्सी कब्जा ली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर