भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबला 18 फरवरी, बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में खेला जाएगा। यह भारत का ग्रुप स्टेज में आखिरी मैच होगा। इसके बाद टीम इंडिया सुपर 8 में इसी मैदान पर 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी। उस मैच से पहले भारत के पास यहां की परिस्थितियों को भांपने का मौका होगा।

वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने अभी तक अपने तीनों मुकाबले इसी मैदान पर खेले और जीते हैं। अफ्रीका को यहां की परिस्थितियों का बखूबी अंदाजा है। इस मामले में प्रोटियाज टीम इंडिया से ऊपर रहेंगे। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए मददगार रहती है और ऐसा ही अफ्रीका के पिछले तीनों मैचों में दिखा है। अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर भी इसी मैदान पर हुआ था।

कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?

मौसम की बात करें तो फिलहाल अहमदाबाद में मौसम साफ है। यहां दिन में धूम निकल रही है और अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। बारिश के आसार एकदम निल हैं। यानी एक भी प्रतिशत यहां बारिश की संभावना नहीं है और बिना किसी बाधा के मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, रात के समय ओस थोड़ा बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशान कर सकती है।

अहमदाबाद की पिच पर हो सकती है रनों की बारिश

इस मैदान पर अभी तक साउथ अफ्रीका की टीम ने तीनों मैचों में 170 से अधिक का स्कोर बनाया है। रात के मैचों में यहां अभी तक बल्लेबाजी ही हावी रही है। एक मैच में कनाडा के खिलाफ टीम ने 213 रन बनाए थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान का मैच कौन भूल सकता है जिसमें रनों की बारिश हुई थी।

शाम के समय थोड़ा स्विंग बॉलर्स को मदद मिल सकती है। इस पिच पर स्पिनर्स के लिए खास मदद नहीं होगी शायद। वहीं वैरिएशंस गेंदबाज को विकेट दिला सकते हैं। बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस से भी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर इस मैदान पर भारतीय टीम अगर पहले खेलती है तो नीदरलैंड्स के खिलाफ कम से 200 या 220 रन बना सकती है।

नीदरलैंड्स की टीम

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रॉस, बास डी लीडे, फ्रेड क्लासेन, काइली क्लेन, मिखाइल लेविट, ज़ैक लायन कैशेट, मैक्स डाउड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुटकेन, रोएलोफ वैन डेर मर्व, पॉल वैन मुकर्न, साकिब जुल्फिकार।

भारत की टीम

इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें: शमी ने झटके 8 विकेट, लेकिन बंगाल के बल्लेबाजों ने मेहनत पर फेरा पानी; जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने के करीब
यह भी पढ़ें: IRE vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जिम्बाब्वे का डबल फायदा; अब सुपर 8 में भारत से मुकाबला
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 की सात टीमें पक्की, पाकिस्तान या यूएसए किसी एक को मिलेगी जगह; ये है पूरा शेड्यूल