IND vs NED Match Playing 11 Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना आखिरी ग्रुप मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के बाद इसी मैदान पर भारतीय टीम सुपर 8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। उससे पहले टीम इंडिया के पास तैयारियों का मौका है लेकिन प्लेइंग 11 में खास बदलाव नहीं दिख रहे हैं। क्योंकि मैच से एक दिन पहले बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा हिंट दिया है।

कोटक के मुताबिक टीम इंडिया इस मुकाबले में बहुत ज्यादा बदलाव की ओर नहीं देखेगी और विजन होगा यहां होने वाला सुपर 8 का मुकाबला। ऐसे में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि बस एक चेंज कुलदीप की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी को लेकर देखा जा सकता है। वहीं जसप्रीत बुमराह को शायद आराम नहीं मिलेगा। क्योंकि सुपर 8 से पहले टीम इंडिया अपनी पूरी स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी।

सुंदर-सिराज को करना पड़ेगा इंतजार?

मोहम्मद सिराज यूएसए के खिलाफ भारत के लिए पहला मैच खेले थे। बुमराह के आने के बाद वह बाहर हो गए। सिराज ने पहले मुकाबले में 3 विकेट झटके थे। अब उन्हें नीदरलैंड्स के खिलाफ भी शायद मौका नहीं मिलेगा। वहीं इंजरी के बाद वापस लौटे और टीम के साथ जुड़े वाशिंगटन सुंदर को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।

क्योंकि सितांशु कोटक ने हिंट दिया है कि बहुत ज्यादा बदलाव की ओर टीम नहीं देख रही है। फिर भी एक संभावना जताई जा रही है कि शायद सुंदर को एक मैच प्रैक्टिस देने के लिए रिंकू को आराम दिया जा सकता है और वाशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है। वहीं नीदरलैंड्स की टीम अपने आखिरी मैच में सभी का दिल जीतने के इरादे से मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरना चाहेगी।

देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड्स: माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), जैक लायन कैशेट, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकरन।

ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज।

नीदरलैंड्स की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ डाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), ज़ैक लायन कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रॉस, साकिब जुल्फिकार, पॉल वैन मीकरन, टिम वैन डेर गुगटेन।

यह भी पढ़ें: नेपाल-स्कॉटलैंड मैच के बाद अंकतालिका, टॉप 5 बैटर और बॉलर; इशान किशन का जलवा बरकरार
यह भी पढ़ें: भारत बनाम नीदरलैंड्स, अहमदाबाद में हो सकती है रनों की बारिश; जानें मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट