IND vs NAM Match Playing 11 Prediction: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया गुरुवार 12 फरवरी 2026 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप के 18वें मैच में गेरहार्ड इरास्मस की नामीबिया से भिड़ेगी। मेजबान टीम ने अमेरिका के खिलाफ अपना पहला गेम जीता है, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड्स के खिलाफ सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

नामीबिया मजबूत भारतीय टीम को हराने के लिए अपना बेस्ट देने और अपनी क्षमता से ज्यादा दम दिखाने की उम्मीद करेगी। इरास्मस कुछ रन बनाने और अपनी टीम को आगे से लीड करने की कोशिश करेंगे। रूबेन ट्रम्पेलमैन गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान का रास्ता खोजेंगे। दिल्ली का मैदान अपने छोटे साइज के कारण एक हाई-स्कोरिंग गेम का मौका दे सकता है। यहां भारत-नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन दी गई है।

भारत की रणनीति

अभिषेक शर्मा को पेट की दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें नामीबिया मैच से एक दिन पहले डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच में खिलाने को लेकर कोई जल्दबाजी करेगा, क्योंकि उन्हें तीन दिन बाद अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और उसके लिए कोलंबो के लिए ट्रैवल करना होगा।

संजू सैमसन ने मैच से दो दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में काफी पसीना बहाया। मैच से एक दिन पहले जब कम खिलाड़ी आए थे फिर से बल्लेबाजी की। दोनों दिन उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की। उनके गुरुवार को ओपनिंग करने की संभावना है। इस बीच, जसप्रीत बुमराह ने दोनों दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, मोहम्मद सिराज का अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

नामीबिया की रणनीति

गेरहार्ड इरास्मस की टीम को बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग का समय मिला। उस दौरान उनके कई बल्लेबाज नेट्स से सीधी बाउंड्री पार करने में कामयाब रहे। वे मैच के दिन लाइट्स में भी ऐसा ही करने की उम्मीद करेंगे। नामीबिया को उसी प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतारना चाहिए जिसने नीदरलैंड्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन हार गई थी।

ये हैं भारत और नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो।

ये है भारत और नामीबिया का फुल स्क्वाड

भारत: इशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।

नामीबिया: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

T20 वर्ल्ड कप में छठे दिन भारत बनाम नामीबिया समेत होंगे 3 मैच, 12 फरवरी का यह है पूरा शेड्यूल और सभी जानकारी
टी20 वर्ल्ड कप: ग्रुप सी में सुपर-8 की रेस हुई रोमांचक, इंग्लैंड पर बाहर होने का खतरा, 14 फरवरी का मैच महत्वपूर्ण
T20 World Cup 2026 Points Table: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंक तालिका, टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाज